×

Richest Cricketers in India: विराट कोहली ही नहीं ये इंडियन प्लेयर्स भी बहुत अमीर, आइए जानें किसकी है कितनी कमाई

Richest Cricketers in India: भारत में क्रिकेट की पूजा की जाती है। करोड़ों फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के बारे में छोटी सी छोटी बातें जानने की कोशिश करते हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 30 Oct 2022 2:18 PM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 2:18 PM GMT)
Top 5 Richest Indian cricketers
X
Richest Indian cricketers (Image: Social Media)

Richest Cricketers in India: भारत में क्रिकेट की पूजा की जाती है। करोड़ों फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के बारे में छोटी सी छोटी बातें जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में विराट कोहली के अलावा और कौन से प्लेयर्स सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं? अगर नहीं जानते तो आइए यहां जानते हैं कोहली के अलावा कौन से इंडियन प्लेयर्स सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं:

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ क्रिकेट में नंबर वन हैं बल्कि कमाई में भी नंबर वन हैं। दरअसल भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में भी फर्स्ट पोजीशन पर आते हैं। इसका मतलब यह है कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के और भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में पहले स्थान पर हैं। बता दें सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने थे जिन्होंने 2001 में एमआरएफ(MRF) के साथ 100 करोड़ रुपये का बिजनेस डील किया था। बता दें सचिन तेंदुलकर कई बड़ी कंपनियों जैसे क्वेकर, फिलिप्स, पेप्सिको, एमआरएफ टायर्स, रिलायंस कम्युनिकेशन, बीएमडब्ल्यू, पेटीएम, एडिडास, वीज़ा, स्टार स्पोर्ट्स, एयरटेल, तोशिबा, डीबीएस बैंक, ल्यूमिनस, यूनिसेफ, और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को सपोर्ट करते हैं। सचिन तेंदुलकर के पास BMW एक्स5एम, BMW आई8, फेरारी 360 मोडेना, निसान जीटी-आर और अन्य सहित 10 से अधिक लग्जरी कारें हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर कि कुल संपत्ति $170 मिलियन (₹1090 करोड़ ) है।


महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

भारत के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर और कैप्टन कूल नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हैं। धोनी भारत के अलावा दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहें हैं। बता दें धोनी ने गोडैडी, बूस्ट, पेप्सी, ओरिएंट पीएसपीओ, एयरसेल, स्पार्टन स्पोर्ट्स, रीबॉक, बिग बाजार, एमिटी यूनिवर्सिटी, अशोक लीलैंड, गल्फ ऑयल, आम्रपाली ग्रुप, एक्साइड बैटरीज, सोनाटा वॉचेज और अन्य जैसे ब्रांडों को सपोर्ट करतें हैं। धोनी ने सबसे ज्यादा कमाई IPL से की है। धोनी हमर H2, डुकाटी 1098, निंजा ZX-14R, फेरारी 599 GTO, GMC सिएरा, हार्ले डेविडसन फैटबॉय जैसी बाइक और कई महंगे कारों के शौकीन और मालिक हैं। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति $111 मिलियन (₹767 करोड़) है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

सचिन और धोनी के बाद विराट कोहली भारत के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। विराट कोहली ने भारत के अलावा दुनिया में भी तीसरे स्थान पर सबसे अमीर क्रिकेटरों में अपनी जगह बनाई है। कोहली कई सारे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं, जिनमें फैशन ब्रांड Wrogn और One8 के मालिक हैं और Colgate, Myntra, Boost, MPL, PUMA, Himalaya, Great Learning, Volini, Too Yum, MRF टायर्स और अन्य के लिए ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Indian cricket Team

बता दें जब भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की बात की जाती है, तो कोहली को अक्सर #1 के रूप में स्थान दिया जाता है। कोहली की कुल संपत्ति की बात करें तो विराट की कुल सम्पत्ति $92 मिलियन (₹638 करोड़) है।

सौरव गांगुली (Saurav Ganguly)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारत के चौथे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं और दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेटरों में सौरव गांगुली छठे स्थान पर हैं।"दादा" के नाम से मशहूर गांगुली BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अध्यक्ष भी रहें, साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष और विजडन इंडिया के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। बता दें सौरभ की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें माई 11 सर्कल(My 11 Circle), जेएसडब्ल्यू सीमेंट, टाटा टेटली, फॉर्च्यून ऑयल और अन्य कंपनियों के साथ विज्ञापन का अवसर मिला है। दरअसल गांगुली एक ब्रांड डील के लिए लगभग ₹2-3 करोड़ चार्ज करते हैं, जिससे उन्हें भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में स्थान मिला है। बता दें गांगुली के पास कोलकाता में एक लग्जरी घर है, जिसकी कीमत करीब ₹10 करोड़ है। इसके अलावा गांगुली आईएसएल टीम एटीके मोहन बागान के सह-मालिक भी हैं। बता दें सौरव गांगुली की कुल संपत्ति $50 मिलियन (₹365 करोड़) है।

वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag)

भारत के 5वें सबसे अमीर क्रिकेटर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और विरू नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग हैं। इतना हीं नहीं वीरेंद्र सहवाग दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में आठवें स्थान पर हैं। सहवाग ने अपने 14 साल के करियर में बेहतरीन प्रदर्शन के बदलौत नेम और फेम दोनों कमाया और कमाई के मामले में भी पीछे नहीं रहें। बता दें वीरेंद्र सहवाग को 'नजफगढ़ के नवाब' के रूप में भी जाना जाता है। बता दें वीरू कई ब्रांड्स से जुड़े हैं। सहवाग को कई बार कमेंट्री करते हुए भी सुना गया है। सहवाग ने MyTeam11, रीबॉक, एडिडास, हीरो होंडा, बूस्ट, सैमसंग और कई प्रमुख ब्रांडों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं जानकारी के लिए बता दें कि वीरेंद्र सहवाग एक बिजनेसमैन भी हैं और उन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया है। जिनमें सहवाग का फेमस बिजनेस हरियाणा में उनका स्कूल है जिसे 'सहवाग इंटरनेशनल स्कूल' कहा जाता है। साथ ही चेन्नई स्थित स्पोर्ट्स डेटा एनालिटिक्स फर्म 'स्पोर्ट्स मैकेनिक्स' में भी वीरेंद्र सहवाग की 25% हिस्सेदारी है। इसके अलावा VS' नामक एक स्पोर्ट्सवियर और इंस्ट्रूमेंट कंपनी के भी मालिक हैं। साथ ही वीरु ने एक ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग स्टार्टअप 'क्रिकुरु' भी शुरू किया है। वीरेंद्र सहवाग कि कुल सम्पत्ति की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग $40 मिलियन (₹277 करोड़) संपत्ति के मालिक हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story