Rinku Singh: महेन्द्र सिंह धोनी की इस खासियत से सीख लेकर रिंकू सिंह कर रहे हैं मैच फिनिश, जानें क्या है वो खासियत

Rinku Singh: भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भारतीय टीम के लिए लगातार महेन्द्र सिंह धोनी जैसे मैच को फिनिश कर रहे हैं। उन्होंने धोनी से मिले टिप्स का किया खुलासा

Kalpesh Kalal
Published on: 12 Jan 2024 5:49 AM GMT
Rinku Singh on MS Dhoni
X

Rinku Singh (Source_Social Media)

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जाने के बाद से उनकी जगह को भरना बहुत ही मुश्किल साबित हो रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट के महान फिनिशर बल्लेबाज रहे हैं, जिनके जैसा कारनामा करना टीम इंडिया में बाकी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया का एक नया सितारा मिला है, जिसने बहुत ही खूबसूरती के साथ मैच को फिनिश करने की कला को अंजाम दिया है।

रिंकू सिंह लगातार धोनी की स्टाइल में मैच को कर रहे हैं फिनिश

ये बल्लेबाज है 26 साल का रिंकू सिंह... उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपनी पहचान को ऊंचाई तक पहुंचानें के बाद टीम इंडिया में दस्तक दी। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के बाद तो ये युवा बल्लेबाज पीछे मुड़कर नहीं देख रहा है, और लगातार एक के बाद एक टी20 मैचों को महेन्द्र सिंह धोनी की स्टाइल में खत्म कर रहा है, जिसके बाद इन्हें भारत के भविष्य के फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है।

रिंकू सिंह ने धोनी से मिले टिप्स का किया खुलासा

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया।। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार 6 विकेट से जीत हासिल की। जिसमें एक बार फिर से रिंकू सिंह अंत में जीत दिलाकर ही लौटे। यहां रिंकू सिंह ने 9 गेंद में नाबाद 16 रन की पारी खेली। वो अब लगातार टीम इंडिया के लिए धोनी जैसे ही मैच को फिनिश करने की राह में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस मैच के बाद उन्होंने धोनी से मिली एक बड़ी सीख का खुलासा किया है।

बन चुकी है छठे नंबर पर खेलने की आदत- रिंकू सिंह

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत के बाद रिंकू सिंह ने ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि, “मुझे नंबर 6 पर बैटिंग करने और गेम फिनिश करने की आदत है, मैं इस काम से बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। ठंडी परिस्थितियों का आनंद लिया, हालांकि फील्डिंग करते समय यह कठिन था। मैं बस अपने आप से बात करने की कोशिश करता हूं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, मुझे बहुत अधिक गेंदों का सामना करने या बहुत अधिक रन बनाने का मौका नहीं मिलता है, यही बात मैं खुद से कहता रहता हूं।”

माही भाई से मिला है टिप्स, शांत रहकर गेंद के अनुसार करें प्रतिक्रिया

इसके बाद भारत के इस युवा फिनिशर बल्लेबाज ने भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और फिनिशर रहे महेन्द्र सिंह धोनी से मिले टिप्स को लेकर बात करते हुए कहा कि, “मैंने माही भाई (महेन्द्र सिंह धोनी) से बात की है, उन्होंने मुझसे कहा कि गेंद के अनुसार प्रतिक्रिया करो, शांत रहो और मैं भी वही करता हूं। मैं बल्लेबाजी करते समय ज्यादा नहीं सोचता, बस गेंद पर प्रतिक्रिया करता हूं।”

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story