TRENDING TAGS :
Rinku Singh:अलीगढ़ में आलीशान घर,बाइक से लेकर बुलेट तक, जानें नेट वर्थ
Rinku Singh Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें रिंकू सिंह का नाम है शामिल है। रिंकू सिंह आज भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हो गए हैं।
Rinku Singh, Sports, Cricket, IPL, Rinku Singh Net Worth, Rinku Singh House, Rinku Singh Car Collection, Rinku Singh IPL
Rinku Singh Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें रिंकू सिंह का नाम है शामिल है। एक समय दो वक्त की रोटी के लिए पोछा लगाने तक का काम करने वाले रिंकू सिंह आज भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हो गए हैं। रिंकू ने हाल ही में आलीशान घर भी खरीदा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं रिंकू सिंह के नेट वर्थ के बारे में विस्तार से:
Rinku Singh का नेट वर्थ (Rinku Singh Net Worth):
अलीगढ़ के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू सिंह को पोछा लगाने तक का काम करना पड़ा था, लेकिन क्रिकेट में उनके अब बड़ा नाम हो चुका है। रिंकी के पिता खानचंद सिंह गैस डिलिवरी का काम करते थे। रिंकू के पिता नहीं चाहते थे कि रिंकू क्रिकेटर बने, लेकिन एक लोकल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रिंकू सिंह ने बाइक जीता। रिंकू सिंह ने उस घरेलू टूर्नामेंट में बाइक जितने के बाद से लंबा सफर भी तय किया है।
रिंकू सिंह के पास आज बुलेट समेत कई शानदार गाड़ियां हैं। अलीगढ़ में रिंकू के नाम एक शानदार घर है। रिंकू सिंह के पास 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पहले उनकी कमाई का मुख्य जरिया आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट भी था। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी रिंकू शामिल हो गए हैं। वह ग्रेड सी में शामिल हो चुके हैं। रिंकू सिंह को 1 करोड़ रुपए सलाना मिलेगा। आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रूपए में खरीदा था। रिंकू सिंह 2017 से IPL खेल रहे हैं। पहले रिंकू पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। पंजाब किंग्स ने रिंकू सिंह को 10 लाख रुपए में खरीदा था।
रिंकू सिंह के पास अलीगढ़ के ओजोन सिटी में 200 यार्ड का प्लॉट है। साथ ही रिंकू के नाम इसी इलाके में 3 एकड़ की जमीन भी है। अलीगढ़ में रिंकू सिंह का एक आलीशान घर है। रिंकू के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां भी हैं। रिंकू सिंह के पास 2.0 लीटर टर्बो डीजल फोर्ड एंडेवर है। उनकी पहली गाड़ी मारुती सुजूकी स्विफ्ट रही थी। महंगी गाड़ी की लिस्ट में रिंकू सिंह के पास कार मारुती सुजूकी ब्रेजा है। रिंकू सिंह के पास टोयटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्र स्कार्पियो एन है। रिंकू के पास काले रंग की रॉयल इनफील्ड बुलेट भी रखते हैं। SG, MRF और CEAT टायर जैसे ब्रांड्स ने रिंकू सिंह जुड़े हुए हैं। रिंकू सिंह ने JBL डिजिटल कैंपेन में भी काम किया है। रिंकू सिंह ने ब्रांड एंडोर्समेंट से अब तक कुल 50 लाख रुपए कमाए हैं। हाल ही में रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट में कोठी नंबर 38 खरीदा है। ये कोठी 500 वर्ग गज में बनी हुई है। इसकी कीमत करीब 3.5 Crore बताई जा रही है। बता दें कि रिंकू सिंह अब भारतीय क्रिकेट टीम का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं।