×

सा‍हसिक बेटीः दिल्‍ली में स्‍वागत के बाद बोलीं साक्षी-टोक्‍यो में जरूर जीतूंगी 'गोल्‍ड मेडल'

By
Published on: 24 Aug 2016 3:31 AM GMT
सा‍हसिक बेटीः दिल्‍ली में स्‍वागत के बाद बोलीं साक्षी-टोक्‍यो में जरूर जीतूंगी गोल्‍ड मेडल
X

नई दिल्ली: रियो में कांस्य मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली रेसलर 'साक्षी मलिक' बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंची। साक्षी की एक झलक पाने के लिए यहां लोग बेताब थे। बड़ी बेसब्री से सभी उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही साक्षी दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर आईं तो ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत हुआ। साक्षी ने समर्थकों के उत्साह और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगी।

यह भी पढ़ें... ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, साक्षी मलिक सहित चार को खेल रत्न अवार्ड

साक्षी को एयरपोर्ट पर लेने के लिए समर्थकों का हुजूम पहुंचा तो उनके माता पिता भी आए साथ ही हरियाणा के कई वरिष्ठ नेता भी एयरपोर्ट उनके स्वागत के लिए पहुंचे। साक्षी ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतना उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने 12 साल तैयारी की।

यह भी पढ़ें... रियो में मेडल जीतकर साक्षी खुश, बोलीं- अब जिंदगी में कोई कमी नहीं रहेगी

टोक्यो ओलंपिक में देश को जरूर देंगी 'गोल्ड'

साक्षी ने कहा है इस जीत और देशवासियों के समर्थन और प्यार से उनका हौसला बढ़ा है। देश की बेटियों को इससे प्रेरणा मिल रही है आगे बढ़ने की, कुछ करने की। साक्षी ने कहा कि वह टोक्यों में होने वाले अगले ओलंपिक में और मेहनत करके देश को गोल्ड दिलाएंगी।

यह भी पढ़ें... शाबास साक्षी! ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान

क्या है आगे की प्लानिंग

साक्षी ने आगे की प्लानिंग के बारे में बताते हुए कहा कि रियो में वह बहुत थक गई हैं इसलिए वह अब आराम करना चाहती हैं। कुछ समय वह अपने परिवार के साथ बिताएंगी। इसके बाद फिर वह तैयारी में जुट जाएंगी।

Next Story