Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की तबीयत में काफी सुधार, आईसीयू से जनरल वार्ड में किया शिफ्ट

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्थिति में अब लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को तड़के हुए कार एक्सीडेंट के बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में जारी है। लगातार बड़ी हस्तियां उनसे मिलने और उनका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 2 Jan 2023 4:00 AM GMT
Rishabh pant car accident
X

Rishabh Pant (Image: Social Media)

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्थिति में अब लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को तड़के हुए कार एक्सीडेंट के बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में जारी है। लगातार बड़ी हस्तियां उनसे मिलने और उनका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। अब उनके फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर हैं। ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। पंत की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है।

डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द और सूजन की समस्या:

बता दें पंत को रविवार को आईसीयू से बाहर निकालकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन अभी उनके पैर में कई जगह सूजन और दर्द होने की वजह से उनकी कई मेडिकल जांच नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा एक्सीडेंट के दौरान उनके शरीर पर रगड़ के कारण कई जगह काफी तेज़ दर्द हो रहा हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगले एक दिन-दो दिन में उनके दर्द में काफी राहत मिलेगी। तब उनके बाकी मेडिकल टेस्ट होंगे।

सीएम धामी ने भी जाना पंत का हाल:

बता दें पंत का हाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचे। पहले उन्होंने ऋषभ की मां सरोज पंत व परिजनों से मुलाकात की, फिर आइसीयू में भर्ती पंत से मिले। उन्होंने पंत का इलाज कर रहे डाक्टरों से भी पंत के स्वास्थ्य को लेकर बात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'पंत की हालत में काफी सुधार हैं और डॉक्टरों के मुताबिक जल्द उनका सूजन और दर्द भी कम हो जायेगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story