×

ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे पंत

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी है। करीब एक महीने पहले कार हादसे का शिकार हुए पंत का अभी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ऋषभ पंत को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 Feb 2023 5:51 AM GMT
Rishabh Pant Health Update
X

Rishabh Pant Health Update

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी है। करीब एक महीने पहले कार हादसे का शिकार हुए पंत का अभी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ऋषभ पंत को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कार हादसे के बाद उनको देहरादून से मैक्स हॉस्पिटल से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सर्जरी भी हुई। अब जानकारी मिली है कि अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की इसी हफ्ते छुट्टी हो सकती है।

जल्द हॉस्पिटल से होने डिस्चार्ज:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अब पंत की सेहत में काफी सुधार है। उनकी सर्जरी भी सफल रही और अब अगले 2-3 दिन में वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अभी पंत कि एक सर्जरी और होगी, जिसका डॉक्टर बाद में बताएंगे कब होगी..? फिलहाल उनकी सेहत में काफी सुधार होने के बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दी जाएगी। उसके बाद भी डॉक्टरों की टीम पंत से संपर्क में रहेगी। अभी पंत क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय तक वापसी नहीं कर पाएंगे। शायद 2023 के आखिर में उनको क्रिकेट के मैदान पर देखा जा सकता है।

कुछ दिन पहले किया था पंत ने ट्वीट:

बता दें हादसे के करीब 20 दिन के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आखिरी ट्वीट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत की ख़ुशी में किया था। उसके बाद भारत लौटने पर पंत का भयानक कार हादसा हो गया था। पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। वापसी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।'' इसके साथ उन्होंने लिखा कि ''इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए फैंस और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का शुक्रिया अदा किया।''

डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story