Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत का ताजा हेल्थ अपडेट आया सामने, किया जा सकता है दिल्ली शिफ्ट!

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज जारी है। ऋषभ पंत की ताजा हेल्थ अपडेट पर दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की नज़र टिकी हुई है। उनके फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 31 Dec 2022 10:24 AM GMT
Rishabh Pant Health Update
X

Rishabh Pant Health Update

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज जारी है। ऋषभ पंत की ताजा हेल्थ अपडेट पर दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की नज़र टिकी हुई है। उनके फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को हुए भयानक एक्सीडेंट के बाद ऋषभ देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी पंत की ताजा हेल्थ अपडेट मिली हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम अस्पताल पहुंच गई है। अगर जरुरत पड़ी तो पंत को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है।

अभी भी दर्द से कराह रहे ऋषभ पंत:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के दूसरे दिन भी पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लेकिन उनके घुटने और टखने में काफी तेज़ दर्द हो रहा है। जिसके चलते उनके कई मेडिकल टेस्ट नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद पंत को रूड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पंत के साथ उनकी मां भी हैं।

पंत को किया जा सकता है दिल्ली शिफ्ट:

बता दें शुक्रवार से ही पंत को दिल्ली और मुंबई शिफ्ट करने की चर्चा भी जोरों पर रही। लेकिन अभी इसको लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। इसी बीच दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम भी देहरादून पहुंच गई है। इस टीम ने हॉस्पिटल पहुंचकर पंत के हेल्थ अपडेट को लेकर जानकारी ली। इसके बाद अगर जरुरत पड़ी तो डीडीसीए की यह टीम उनको इलाज के दिल्ली के लिए दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला भी ले सकती हैं। दिल्ली में ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात भी सामने आ रही हैं।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story