×

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत से जुड़ी बड़ी खबर, इलाज के लिए किया जाएगा मुंबई शिफ्ट

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से इलाज के लिए देहरादून के हॉस्पिटल में भर्ती पंत को मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उनको मुंबई के हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 Jan 2023 6:57 AM GMT
Rishabh Pant Car Accident
X

Rishabh Pant Car Accident

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से इलाज के लिए देहरादून के हॉस्पिटल में भर्ती पंत को मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उनको मुंबई के हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर ने ANI न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी। ऋषभ पंत का पिछले कुछ दिनों से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे पंत:

बता दें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के बाद पंत भारत आने के बजाय क्रिसमस सेलेब्रेट करने के लिए सीधा दुबई चले गए थे। जिसके बाद नए साल पर वो अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए कार ड्राइव करके देहरादून जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद से उनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। अब उनको और बेहतर चिकित्सा के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में चोट आई थी। पंत की कुछ सर्जरी भी हुई हैं।

डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story