×

सबसे तेज 500 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जल्द हिटमैन छोड़ देंगे गेल को पीछे

Rohit Sharma 500 Sixes: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के साथ मेजबान बांग्लादेश की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। इस हार के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए के और बुरी खबर है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 8 Dec 2022 4:02 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 4:06 AM GMT)
Rohit Sharma 500 Sixes
X

Rohit Sharma 500 Sixes

Rohit Sharma 500 Sixes: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के साथ मेजबान बांग्लादेश की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। इस हार के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए के और बुरी खबर है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच में अपना अंगूठा चोटिल करवा बैठे। मैच के दूसरे ही ओवर में स्लिप में कैच पकड़ने के चक्कर में गेंद उनके अंगूठे से जाकर लगी। जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनका एक्सरे किया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद वो मैदान पर लौट आए। लेकिन फील्डिंग करने नहीं उतरे। और फिर बल्लेबाज़ी भी आठवें नंबर पर उस समय उतरे जब टीम पर हार का संकट बना हुआ था। उसके बाद उन्होंने चोटिल होने बावजूद धमाकेदार पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया।

सबसे तेज 500 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने:

इस मैच में रोहित शर्मा जब बल्लेबाज़ी के लिए उतरे तब टीम इंडिया को 42 गेंदों पर 64 रनों की जरुरत थी। लेकिन उनके साथ कोई बड़ा बल्लेबाज़ मौजूद नहीं था। उन्होंने सिराज के साथ मिलकर धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन दूसरी तरफ से सिराज ने कई बॉल डॉट निकाल दी। ऐसे में भारत को दो ओवर में 40 रनों की दरकरार थी। उस समय मैच बिल्कुल भारत के हाथ से निकल चुका था। लेकिन उसके बाद कप्तान रोहित ने छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने इस मैच में पांच छक्के लगाकर नया कीर्तिमान भी बना दिया। रोहित शर्मा 5 छक्के जड़ने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 500 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

गेल के रिकॉर्ड से बस 50 छक्के दूर:

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं। जबकि रोहित शर्मा अब तक कुल 503 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में अब वो क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड से केवल 50 छक्के दूर रह गए हैं। अगले वनडे विश्वकप तक रोहित शर्मा इस बड़े रिकॉर्ड को आसानी से अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा ने इस मैच में चोट के बावजूद 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। वो भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ है। कोई दूसरा बल्लेबाज़ उनके इर्द-गिर्द भी नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि रोहित शर्मा कितना जल्दी क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड अपना कब्जा जमाते हैं।

रोहित शर्मा को लगी थी चोट:

बता दें स्लिप में कैच पकड़ने के चक्कर में रोहित शर्मा चोट लगवा बैठे। उसके बाद उन्हें काफी पीड़ा महसूस हो रही थी। मेडिकल टीम की जांच के बाद उन्हें एक्सरे के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। अभी इस मैच में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनके हाथ से खून टपक रहा था। बता दें रोहित शर्मा गेंद का सही अंदाज़ा नहीं लगा पाए और उन्होंने ये कैच भी छोड़ दिया। अब देखना होगा कि उनकी ये चोट कितनी गंभीर है। टीम इंडिया के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story