×

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, गुप्टिल को पछाड़ बने टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Most Sixes in T20: भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के दम पर नागपुर में खेले गए टी-20 में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत का सारा श्रेय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ही जाता है। एक तरफ से लगातार टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ हिटमैन का हिट 'शो' बरक़रार रहा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 Sep 2022 3:30 AM GMT
Most Sixes in T20
X

Most Sixes in T20

Most Sixes in T20: भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के दम पर नागपुर में खेले गए टी-20 में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत का सारा श्रेय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ही जाता है। एक तरफ से लगातार टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ हिटमैन का हिट 'शो' बरक़रार रहा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने धाकड़ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इस मैच में रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किए। लेकिन एक रिकॉर्ड का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। वो टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। जिसे इस मैच में रोहित ने अपने नाम कर लिया।

टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

रोहित शर्मा ने टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पहला स्थान काबिज किया। उन्होंने कीवी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 176 छक्के लगाए हैं, जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 172 छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी में रोहित शर्मा ने दमदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने चार छक्के जड़कर ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले टी-20 में सर्वाधिक रनों के मामले में भी रोहित शर्मा इस कीवी बल्लेबाज़ को पछाड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने जोस हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 में 121 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 138 मैचों में 176 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा की मैच जिताऊ पारी:

भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले तीन ओवर में चार छक्के जड़कर टीम का स्कोर 40 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन दूसरी तरफ टीम के ओपनर बल्लेबाज़ केला राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान का जलवा बरक़रार रहा। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 46 रन बनाकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उनकी इस पारी के चलते उन्हें ''मैन ऑफ़ दी मैच'' चुना गया।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

1. रोहित शर्मा (भारत)- 138 मैच, 176 छक्के

2. मार्टिन गुप्टिल (न्यूज़ीलैंड)- 121 मैच, 172 छक्के

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 79 मैच- 124 छक्के

4. इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)- 115 मैच, 120 छक्के

5. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 94 मैच, 119 छक्के

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story