×

Rohit Sharma Record: टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड, दिग्गज धोनी और युवराज भी पीछे

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Record: विश्व कप में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दुसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसना पर 179 रन बनाए और कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली।

Prashant Dixit
Published on: 28 Oct 2022 5:51 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2022 6:06 AM GMT)
Rohit Sharma Record
X

Rohit Sharma Record (Social Media)

Rohit Sharma Record: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दुसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसना पर 179 रन बनाए और कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी को खेलते हुए उन्होंने टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही में युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।

एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने पहली बार टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 53 रनों की पारी खेली है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान 45 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने महेंद्र धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बना गए हैं। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी भी इस मामले में नंबर पर 57 रनों की पारी के साथ नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह पारी खेली थी।

युवराज सिंह को भी छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने गुरुवार को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैच में तीन छक्कों लगाकर के टी 20 विश्व कप में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाकर 34 कर दिया है। जिससे भारत के दिग्गज युवराज सिंह विश्व कप में 33 छक्का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब रोहित शर्मा से आगे सिर्फ क्रिस गेल 63 छ्क्के ही सिर्फ आगे है। जबकि इस स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉट्सन 31 छक्के का नाम आता है। वहीं डेविर वार्नर ने 32 टी20 विश्व कप के मैच खेलने के बाद 31 छक्के जमाए हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है। उन्होंने 2007 से 2014 तक खेले 5 टी20 विश्व कप में 1,016 रन बनाए हैं। भारत के विराट कोहली दूसरे स्थान पर 23 मैच में 989 रन बनाकर पहुंच गए है। जबकि वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 से 2021 तक 33 मैचों में 965 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा 2007 से 2022 तक 35 मैचों में 904 रन बनाकर के चौथे स्थान पर पहुंच गए है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story