हांगकांग के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के निशाने पर होगा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए...

Rohit Sharma Captaincy Record: हांगकांग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा टी-20 में विराट कोहली को पछाड़कर भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। अब तक टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 36 मैचों में से 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह आंकड़ा रोहित शर्मा की कप्तानी की काबिलियत को दर्शाता है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 31 Aug 2022 4:36 AM GMT
Rohit Sharma Captaincy Record
X

Rohit Sharma Captaincy Record: एशिया कप में भारतीय टीम बुधवार को अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी। यह मुकाबला एकतरफा भारत की तरफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। एशिया कप 2022 में भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंचने वाली अफगानिस्तान के बाद दूसरी टीम होगी। इस मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। हांगकांग के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के निशाने पर पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड रहेगा।

रोहित बन जाएंगे दूसरे सबसे सफल कप्तान:

बता दें हांगकांग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा टी-20 में विराट कोहली को पछाड़कर भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। अब तक टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 36 मैचों में से 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह आंकड़ा रोहित शर्मा की कप्तानी की काबिलियत को दर्शाता है। जबकि विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने 30 टी-20 मैच में जीत दर्ज की थी। इस मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की 31वीं जीत हो जाएगी। धोनी टी-20 में इंडिया के सबसे सफल कप्तान हुए हैं, उनकी कप्तानी में भारत को 41 मैचों में जीत मिली थी।

महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे रोहित:

एशिया कप में रोहित शर्मा बल्ले से ज्यादा अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई बड़े रिकॉर्ड इनके निशाने पर बने हुए हैं। विराट कोहली के साथ वो इस मैच में जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। धोनी और रोहित ने एशिया कप में लगातार 6-6 मुकाबलों में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है। अगर आज का मुकाबला भारत जीत जाता है, तो वो एशिया कप में लगातार सात मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। पिछली बार भी टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में ही एशिया कप का खिताब जीता था। इस बार भी अगर टीम इंडिया खिताब जीतने में कामयाब हो जाती है तो ये उनकी कप्तानी में लगातार दूसरा एशिया कप का खिताब होगा।

टी-20 में भारत के सबसे सफल कप्तान:

1.महेंद्र सिंह धोनी- 72 मैच (41 जीत)

2. रोहित शर्मा- 36 मैच (30 जीत)

3. विराट कोहली- 50 मैच (30 जीत)

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story