×

Rohit Sharma: 'हम फैंस की भावनाओं की कद्र करते हैं...' रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाया जाएगा! मुंबई इंडियंस ने शेयर की बड़ी जानकारी

Mumbai Indians IPL 2024 Rohit Sharma: मुझे लगता है कि हर कोई भावुक है और हमें इसका भी सम्मान करना होगा लेकिन साथ ही, एक फ्रेंचाइजी के रूप में, आपको ये निर्णय लेने होंगे

Sachin Hari Legha
Published on: 20 Dec 2023 10:47 AM GMT
Mumbai Indians Rohit Sharma
X

Mumbai Indians Rohit Sharma (photo. Social Media)

Mumbai Indians IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस का फ्रेंचाइजी को लेकर खूब विरोध भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर हर तरफ से मुंबई के झंडे और टी-शर्ट जलाने के वीडियो सामने आए हैं और इंस्टाग्राम से भी फ्रेंचाइजी के लगभग एक मिलियन फॉलोअर्स काम हो गए हैं। इसके बाद अब फ्रेंचाइजी की ओर से भी इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने आ रहे हैं।

एमआई की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण

आपको बताते चलें कि पहले तो मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और फैंस की भावनाओं का भी सम्मान किया। वहीं अब दुबई में आईपीएल नीलामी 2024 के मौके पर मुंबई इंडियंस के क्रिकेट के वैश्विक प्रमुख महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने मंगलवार (19 दिसंबर) को ब्रॉडकास्टर, जिओ सिनेमा के साथ बातचीत की और इस दौरान रोहित शर्मा और फैंस के विरोध को लेकर भी फ्रेंचाइजी की ओर से स्पष्टीकरण दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा, “हार्दिक पंड्या काफी समय से मुंबई के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे हैं, इसलिए यह कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि एक ऑलराउंडर के रूप में वह क्या लेकर आते हैं। गुजरात में टीम का अच्छे से नेतृत्व करने के उनके अनुभव के साथ यह कुछ अलग होगा, इसलिए यह उस पर आगे बढ़ने का एक अवसर है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमने एक फ्रेंचाइजी के रूप में बात की है। यह एक कठिन निर्णय है, हमें उन्हें लेना पड़ा। ईमानदारी से कहूं तो यह भावनात्मक है, कठिन है।”

महेला जयवर्धने ने आगे कहा, “जो भी लोग मुंबई का हिस्सा रहे हैं, वे जानते हैं कि हम किसी खिलाड़ी के योगदान के हर पल को संजोते हैं और आगे भी योगदान देंगे। विरासत एक ऐसी चीज़ है जिसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन जीतों, उन ट्रॉफियों के लिए लड़ते रहें। एक अच्छी इकाई के रूप में, हमारे पास इसे करने का कौशल है। आगे बढ़ने का फोकस इसी पर है। संभवतः हर कोई अपनी नज़र में यह सोचेगा कि यह बहुत जल्दी है, लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जो हमें किसी बिंदु पर लेना ही था।”

उन्होंने फैंस की प्रतिक्रिया पर कहा, “फैंस के लिए भी (प्रतिक्रिया देना) उचित है। मुझे लगता है कि हर कोई भावुक है और हमें इसका भी सम्मान करना होगा। लेकिन साथ ही, एक फ्रेंचाइजी के रूप में, आपको ये निर्णय लेने होंगे।” वहीं आपको अवगत करवाते चलें कि फैंस के विरोध के बाद फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने के बारे में सोच भी सकती है। क्योंकि सीएसके ने 2022 के आईपीएल सीजन में रवींद्र जडेजा को बीच आईपीएल कप्तानी से हटाकर फिर से कप्तान नियुक्त कर दिया था।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story