×

Rohit Sharma IPL Records: रोहित शर्मा का अब तक कैसा रहा है आईपीएल का सफर, जानें हिटमैन का पूरा रिकॉर्ड

Rohit Sharma IPL Records: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं इस लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड है देखने लायक

Kalpesh Kalal
Published on: 26 Feb 2024 4:23 AM GMT
Rohit Sharma
X

IPL 2024 (Source_Social Media)

Rohit Sharma IPL Records: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चहेती टी20 लीग में इंडियन प्रीमियर लीग का नाम सबसे प्रमुखता के साथ लिया जाता है। पूरे विश्व की सबसे एक्साइटिंग टी20 लीग के 17वें सीजन का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद अब हर किसी की नजरें 22 मार्च से शुरू हो रहे इस मेगा टी20 लीग के इस साल के सत्र पर जा टिकी हैं। आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसी बीच अब फैंस को अपने फेवरेट प्लेयर को आईपीएल टीम की जर्सी में देखने के लिए आंखें तरस रही हैं।

रोहित शर्मा का इस लीग में रहा है जबरदस्त वर्चस्व

आईपीएल में सबसे खतरनाक और सबसे सफलतम बल्लेबाजों का एक लंबी फेहरिस्त हैं। जहां कईं बड़े सितारें हुए हैं। इसी में मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम सबसे चेहेते खिलाड़ियों में से एक है। हिटमैन का इस मेगा टी20 लीग में अलग ही जलवा रहा है, जिन्होंने अपने नाम की धमक कायम की है।

आईपीएल के सबसे तूफानी बैट्समैन में रहा है रोहित शर्मा का नाम

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और इस टीम को मेगा टी20 लीग में 5 खिताब जीताने वाले रोहित शर्मा बतौर कप्तान तो हिट रहे हैं, बतौर खिलाड़ी भी उनका इस लीग में सिक्का चला है। रोहित शर्मा को विराट कोहली के बाद सबसे खतरनाक और फेवरेट खिलाड़ी के रूप में देखा गया है। 2008 में डेक्कन चार्जर की तरफ से शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस की जान बन चुके हैं। इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों के अपना दिन होने पर ऐसे छक्के छुड़ाएं हैं, कि गेंदबाजों के मन में उनका खौफ रहता है। तो चलिए हम इस खास रिपोर्ट में हिटमैन के आईपीएल करियर पर नजर डालते हैं, जहां आपको बताते हैं कैसा रहा है रोहित शर्मा का 2008 से 2023 तक का आईपीएल सफर...

आईपीएल में रनों की फेहरिस्त में रोहित शर्मा हैं चौथे नंबर पर विराजमान

इंडियन प्रीमियर लीग में रनों के शहंशाह के रूप में विराट कोहली भले ही पहले नंबर पर काबिज हो, लेकिन यहां रोहित शर्मा भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल में पिछले कुछ सालों में जरूर गिरा है, लेकिन फिर भी वो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। हिटमैन ने 2008 से 2023 तक 16 सीजन में 243 मैच खेले हैं। इसमें इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 238 पारियों में 28 बार नॉट आउट रहते हुए 29.57 की औसत से 6211 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 130.04 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने इसमें 1 शतक के साथ ही 42 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा का 109 नाबाद उच्चतम स्कोर है। इसके अलावा उन्होंने 554 चौके और 257 छक्के अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में एक हैट्रिक के साथ ही 15 विकेट भी झटके हैं।

मुंबई इंडियंस के साथ है रोहित शर्मा का 16 करोड़ रुपये का अनुबंध

इंडियन प्रीमियर लीग में आज की तारीख में खिलाड़ियों की प्राइज 25 करोड़ रुपये के करीब भी पहुंच गई है, लेकिन इस लीग में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी जबरदस्त प्राइज मनी हाथ लगती रही है। इस खिलाड़ी का मौजूदा करार यानी 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ 16 करोड़ रुपये का अनुबंध है। रोहित शर्मा का आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट साल दर साल बढ़ता रहा है। जहां हिटमैन को सबसे पहले सत्र यानी 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके बाद वो डेक्कन चार्जर्स की टीम से 3 सीजन खेलते रहे और 2011 में वो मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के साथ हो गए। यहां पर उन्हें मुंबई इंडियंस ने 13 करोड़ रुपये में अपने साथ किया। इसके बाद हिटमैन को 2014 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इसी प्राइज से आगे बढ़ते हुए रोहित शर्मा को 2018 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये चुकाएं। इसके बाद मुंबई की सफलता के सबसे बड़ा सूत्रधार रहे इस खिलाड़ी को 2022 में इसी फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये कर दिए। जिसके बाद वो इसी प्राइज के साथ इस टीम से जुड़े हुए हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story