×

रोहित की सलाह पर विराट ने नहीं दिया जवाब,अनुष्का ने कहा- शुक्रिया

suman
Published on: 15 Dec 2017 4:27 AM GMT
रोहित की सलाह पर विराट ने नहीं दिया जवाब,अनुष्का ने कहा- शुक्रिया
X

मुंबई: इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी कर ली है। विराट और अनुष्का की नई जिंदगी के लिए उन्हें ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने भी अनुष्का शर्मा को बधाई दी। लेकिन जरा अलग अंदाज में। रोहित ने अनुष्का को बधाई के साथ-साथ सलाह भी दे डाली।

रोहित ने ट्वीट कर लिखा कि तुम दोनों को शादी मुबारक हो! विराट कोहली, मैं तुम्हारे साथ हज्बंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना।' रोहित के इस ट्वीट का कोहली ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी पत्नी यानी अनुष्का शर्मा ने जरूर इसका जवाब दिया। अनुष्का ने रोहित के ट्वीट का जावब देते हुए लिखा ' 'हाहाहा शुर्किया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई।'

इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी विराट-अनुष्का को शादी की बधाई दी थी। सचिन ने लिखा था 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी की बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

suman

suman

Next Story