×

RR vs DC Highlights : दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, वार्नर 52 का नाबाद व मार्श 89 रन का अर्धशतक

IPL 2022 RR vs DC Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में आज मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैप्टिलस के बीच खेला गया। जिसमें डीसी की टीम ने आरआर को 8 विकेट की करारी हार दी। डेविड वॉर्नर 52 नाबाद और मिचेल मार्श 89 रन ने मैच में अर्धशतक लगाए।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitPublished By Rakesh Mishra
Published on: 11 May 2022 5:45 PM GMT (Updated on: 11 May 2022 5:58 PM GMT)
IPL 2022 RR vs DC Match Highlights
X

IPL 2022 RR vs DC Match Highlights (image-social media)

IPL 2022 RR vs DC Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैप्टिलस (DC) के बीच शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह इन दोनों टीम के बीच इस सीजन में दूसरा मुक़ाबला है, पहला मैच 22 अप्रैल को खेला गया था, जिसमें आरआर ने 22 रन से जीत दर्ज की थी। यह मैच हाईस्कोरिंग मैच था, जिसमें आरआर ने पहले खेलते हुए 222 रन बनाएं थें, तो जवाब में डीसी ने भी 20 ओवर में 207 रन बना लिए थे, पर अंत में हार मिली थी। अगर दोनों टीम की अंक तालिका में बात करे, तो आरआर टीम अभी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि डीसी की टीम में पांचवें स्थान पर है।

आज का मैच जीतना डीसी टीम के लिए बहुत जरूरी है, जिससे प्लेऑफ की मजबूती और ज्यादा बढ़ जाएगी। आपको बता दे जब पिछ्ले मैच में दोनों टीम भिड़ी थी तो नो बॉल को लेकर काफी विवाद हुआ। आज का यह मैच फिर से हाईस्कोरिंग और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

दिल्ली 8 विकेट से जीती

दूसरी पारी - DC - 161 / 2 - 18.1 ओवर

19वा ओवर - कुलदीप सेन के इस ओवर की पहली गेंद पर डेविड वार्नर ने 3 रन लेकर मैच को जीत लिया। साथ ही अपना इस सीजन एक और अर्धशतक पूरा किया। ऋषभ पंत 4 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

18वा ओवर - युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में 14 रन लुटाकर के पहली गेंद पर ही मिचेल मार्श का विकेट चटकाया। उनके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने इस ओवर में 2 छ्क्के लगाए। इस ओवर में कुछ इस प्रकार W,1,1,6,0,6 रन आए।

17वा ओवर - ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में 15 रन लुटाए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 144/1 रन। डेविड वॉर्नर पहुंचे 48 रन पर। इस ओवर में 0,4,6,1,4,0 रन आए।

16वा ओवर - आर अश्वनी ने इस ओवर में 15 रन लुटाएं, जिसके बाद डीसी का स्कोर पहुंचा 129/1 रन, जीत के लिए 24 गेंद में 32 रन की जरूरत। इस ओवर में 4,1,6,1,1,1wd,1 रन आया।

15वा ओवर - युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 114/1 रन, डेविड वार्नर पहुंचे 38 रन पर। इस ओवर में 0,1,4,1,1,1wd,1 रन आए।

14वा ओवर - कुलदीप सेन ने इस ओवर में मात्र 7 रन दिए, जिसके बाद टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। साथ ही डेविड वार्नर 31 और मिचेल मार्श 67 रन के बीच शतकीय साझेदारी हुई पूरी। इस ओवर में 1,0,4,1,0,1 रन आए।

13वा ओवर - प्रसिद्धि कृष्णा ने इस ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 98/1 रन। मिचेल पहुंचे 66 रन पर। इस ओवर कुछ इस प्रकार 0,0,1,4,4,1 रन आए।

12वा ओवर - आर अश्वनी ने इस ओवर में 5 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 88/1 रन। डेविड वार्नर पहुंचे 26 रन पर। इस ओवर में 0,1,1,1wd,0,1,1 रन आया।

11वा ओवर - युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 83/1 रन। साथ ही मिचेल मार्श ने अपना पहला इस सीजन का 53 अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुछ इस प्रकार से 0,6,1,1,0,1 रन आए।

दसवा ओवर - कुलदीप सेन ने इस ओवर में 7 रन खर्च किए, जिस के बाद टीम का स्कोर पहुंचा 74/1 रन। मिचेल पहुंचे 47 रन पर। इस ओवर में 1lb,0,1,0,4,1 रन आया।

नौवा ओवर - युजवेंद्र चहल इस मैच के अपने पहले ओवर में 11 रन खर्च किए, जिस के बाद टीम का स्कोर पहुंचा 67/1 रन । इस ओवर में 1,6,2,1,1,0 रन आया।

आठवा ओवर - आर अश्वनी ने इस ओवर में मात्र 2 रन दिए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 56/1 रन। मिचेल 42 रन बनाकर नाबाद खेल रहे। इस ओवर में 0,0,1,0,1,0 रन आया।

सातवा ओवर - कुलदीप सेन ने इस ओवर में 16 रन लुटाए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 54/1 रन। डेविड और मिचेल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी। इस ओवर में 1,1,6,0,6,2 रन आए।

छठवा ओवर - प्रसिद्धि कृष्णा ने इस ओवर में 10 रन खर्च किए। किसके बाद मिचेल मार्श पहुंचे 24 रन पर। टीम का स्कोर पहुंचा 38/1 रन। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 3,0,6,0,0,1 रन आए।

पांचवा ओवर - ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में 12 रन लुटाएं, जिस के बाद टीम का स्कोर पहुंचा 28/1 रन। डेविड वॉर्नर पहुंचे 8 रन पर। इस ओवर में 4,0,1,0,1wd,4,1wd,1 रन आया।

चौथा ओवर - आर अश्वनी ने इस ओवर में 11 रन लुटाएं, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा, 16/1 रन। मिचेल पहुंचे 12 रन पर। इस ओवर में 1,1,6,1,1lb,1 रन आया।

तीसरा ओवर - ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में मात्र 4 रन दिए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 5/1 रन। इस ओवर में 0,1,1,1,0, 1 रन आया।

दूसरा ओवर - प्रसिद्धि कृष्णा ने इस ओवर में एक भी रन नही आया। यह ओवर मेडन रहा। टीम का स्कोर पहुंचा 1/1 रन। इस ओवर में 0,0,0,0,0,0 रन आए।

पहला ओवर - ट्रेंट बोल्ट ने इस ओवर में मात्र 1 रन देकर सलामी बल्लेबाज श्रीकर भरत का विकेट चटकाया। उनके बाद बल्लेबाजी करने मिचेल मार्श आए। दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आय थे। इस ओवर में 0,W,0,1,0,0, रन आए।

पहली पारी - RR - 160 / 6 - 20 ओवर

20वा ओवर - शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में मात्र 6 रन दिए, जिसके बाद टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 160 रन। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 1,1wd,1,0,0,2,1b रन आए।

19वा ओवर - एनरिक नॉर्खिया ने इस ओवर में 8 रन खर्च करके देवदत्त 48 रन का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। टीम का स्कोर हुआ 150 रन पार। इस ओवर में W,1,1,1,4,1 रन आए।

18वा ओवर - चेतन साकरिया ने इस ओवर में 7 रन देकर, रियान पराग 9 रन का विकेट चटकाया, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 146/5 रन । देवदत्त 48 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस ओवर में 1,1,1wd,W,1,12 रन आए।

17वा ओवर - एनरिक नॉर्खिय ने इस ओवर में 14 रन लुटाकर के आर आर टीम के कप्तान संजू सैमसन 6 रन का विकेट चटकाया। इस ओवर में W,1,1,6,1,1wd,4 रन आए।

16वा ओवर - शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 125/3 रन। देवदत्त पडिक्कल पहुंचे 6 रन पर। इस ओवर में 4,1,0,0,4,0 रन आए।

15वा ओवर - मिचेल मार्श ने इस ओवर में 9 रन देकर मैच का अपना दूसरा विकेट आर अश्वनी 50 रन का चटकाया। टीम का स्कोर पहुंचा 116/3 रन। इस ओवर में W,1,4,4, 0,0, रन आए।

14वा ओवर - चेतन साकरिया ने इस ओवर में 10 रन खर्च किए। साथ ही आर अश्वनी 50 ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया। आर अश्वनी 50 और देवदत्त 28 रन के बीच 50 रन की साझेदारी भी हुई पूरी। इस ओवर में 1,2,4,1,1,1 रन आया।

13वा ओवर - अक्षर पटेल ने इस ओवर में 14 लुटाए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 97/2 रन। देवदत्त पहुंचे 42 रन पर। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 0,1,0,6,6,1 रन आए।

12वा ओवर - कुलदीप यादव ने इस ओवर में 11 रन लुटाए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 83/2 रन। आर अश्वनी पहुंचे अपने 41 रन पर। इस ओवर में 1,1,11,6,1 रन आए।

11वा ओवर - शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में मात्र 4 रन दिए। इस ओवर में आर अश्वनी ने अपने 32 रन पर पहुंचे। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 0,1,2,0,0,1 रन आया।

दसवा ओवर - कुलदीप यादव ने इस ओवर में मात्र 4 चार रन दिए। जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 68/2 रन। आर अश्वनी पहुंचे 29 रन पर। इस ओवर में 1,0,1,1,1,0 रन आए।

नौवा ओवर - मिचेल मार्श ने इस ओवर में 10 रन देकर यशस्वी जायसवाल 19 रन का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। जिनके बाद बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए। इस ओवर में कुछ इस प्रकार W,4,1,1,4,0 रन आए।

आठवा ओवर - कुलदीप यादव ने इस ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 54/1 रन। यशस्वी जायसवाल पहुंचे 19 रन पर। इस ओवर में 1,1,1,1,1,0 रन आए।

सातवा ओवर - मिचेल मार्श ने इस ओवर में मात्र 6 रन दिए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 49/1 रन। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 1,1,1, 1,1,1 रन आया।

छठवा ओवर - अक्षर पटेल ने इस मैच के अपने पहले ओवर में 11 रन लुटाए। टीम का स्कोर हुआ 43/1 रन। आर अश्वनी पहुंचे 21 रन पर। इस ओवर में 0,0,4,6,1,0 रन आया।

पांचवा ओवर - शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए, जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 32/1 रन। यशस्वी पहुंचे 13 रन पर। इस ओवर में 0,4,0,4,1,0 रन आए।

चौथा ओवर - एनरिक नॉर्खिय ने इस ओवर में 12 रन लुटाए, जिस से टीम का स्कोर पहुंचा 23/1 रन। इस ओवर में 4,0,1,0,1, 6 रन आए।

तीसरा ओवर - चेतन साकरिया ने इस ओवर में मात्र 1रन देकर इन फॉर्म बल्लेबाज़ जॉस बटलर 7 रन का महत्त्वपूर्ण विकेट, जिनके बाद बल्ले बाजी करने आर अश्वनी आए। जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 11/1 रन। इस ओवर में कुछ इस प्रकार 0,0,0,0, 1wd,W,0 विकेट आया।

दूसरा ओवर - एनरिक नॉर्खिय ने इस ओवर में 5 रन खर्च किए जिसके बाद टीम का स्कोर पहुंचा 10 रन। इस ओवर में 4,1,0,0,0,0 रन आए।

पहला ओवर - चेतन साकरिया ने इस पहले ओवर में 5 रन दिए, आज फिर से एक बार आरआर की पारी की शुरूआत करने जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ही आए।

राजस्थान रॉयल्स की आज टीम (RR today Squad)

संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रासी वैन डर डुसैं, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन


दिल्ली कैपिटल्स की आज टीम (DC today Squad)

ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, केएस भरत, मिचेल मार्श, रोवमन पावेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया और एनरिक नॉर्खिय।


दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम (DC Full Squad )

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, लुनगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल और प्रवीण दुबे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम (RR Full Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, रेसी वान डर डुसें, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, नाथन कुल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, डेरिल मिचेल, करुण नैयर, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और शिमरॉन हेटमायर।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story