Duleep Trophy 2024: India C को लगा बड़ा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ हुए चोटिल

Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy 2024: इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का राउंड 2 का मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच खेला जा रहा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 12 Sep 2024 11:15 AM GMT
Ruturaj Gaikwad, Duleep Trophy 2024,  Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy 2024, Sports, Cricket
X

Ruturaj Gaikwad, Duleep Trophy 2024,

Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy 2024, Sports, Cricket 

Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy 2024: इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का राउंड 2 का मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस बीच इंडिया C की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल India C के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दिलीप ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले के दौरान चोटिल होकर पवेलियन लौट गए।

India C के कप्तान Ruturaj Gaikwad हुए चोटिल

इंडिया B और इंडिया C के बीच अनंतपुर में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2024 के राउंड 2 मुकाबले में India C के कप्तान Ruturaj Gaikwad चोटिल हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि, इस मुकाबले में इंडिया C के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मात्र दो गेंदें खेल कर ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। टीम के लिए पहली पारी में ओपनिंग करने आए ऋतुराज ने इस मैच की अपनी पहली गेंद पर ही मुकेश कुमार के खिलाफ चौका जड़ा। लेकिन 2 गेंदें खेलने के बाद वे चोटिल हो गए और मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद अब टीम की टेंशन बढ़ गई है।


बता दें कि, इंडिया B ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिसके बाद इंडिया सी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की जोड़ी ओपनिंग करने मैदान पर आई। लेकिन 2 गेंदों का सामना करने के बाद गायकवाड़ की एंड़ी मुड़ गई और उन्हें इससे काफी दर्द होने लगा। दरअसल गायकवाड़ सिंगल लेने के लिए दौड़े थे, तभी उनके पैर में मोच आ गई। बता दें कि, गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया सी ने पिछले मुकाबले में इंडिया डी को हराकर, 4 विकेट से जीत दर्ज की था। हालांकि, गायकवाड़ इस मुकाबले की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऋतुराज सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों का सामना कर 8 चौके की मदद से 46 रन बनाए थे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story