×

ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से मचाया कोहराम, एक ओवर में जड़े सात छक्के...

Vijay Hazare Trophy 2022: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट के मैदान पर रोजाना कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। ऐसा ही सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ा धमाका करते हुए इस मैच में दोहरा शतक जड़ दिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 28 Nov 2022 9:01 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2022 9:04 AM GMT)
Vijay Hazare Trophy 2022
X

Vijay Hazare Trophy 2022: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट के मैदान पर रोजाना कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। ऐसा ही सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ा धमाका करते हुए इस मैच में दोहरा शतक जड़ दिया। इसके आलावा उन्होंने इस मैच में एक ओवर में सात छक्के जड़ने का कारनामा किया। क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया।

16 छक्कों और 10 चौकों की मदद से लगाया दोहरा शतक:

बता दें टीम इंडिया के लिए खेल चुके और आईपीएल में धोनी की टीम के इस स्टार ओपनर बल्लेबाअज़ ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में गज़ब का कारनामा करके विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबला जो दुनिया के सबसे क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 220 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 330 रन बनाए।

गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के:

गायकवाड़ ने अपनी इस बेहतरीन पारी में कुल 16 छक्के जड़े, जिसमें से उन्होंने अंतिम दो ओवर में 9 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में स्पिनर शिवा सिंह के एक ही ओवर में सात छक्के जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। शिवा सिंह ने 5वीं गेंद नोबॉल डाल दी। इस पर भी ऋतुराज ने छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने ओवर में 7 छक्के और नोबॉल सहित कुल 43 रन बटोरे। गायकवाड़ दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज़ बन गए जिसने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के जड़े हैं।

विश्वकप की टीम में शामिल हो सकते हैं ऋतुराज:

वनडे क्रिकेट का अगला विश्वकप भारत में अगले साल ही खेला जायेगा। टीम इंडिया का लक्ष्य इस विश्वकप में जीत हासिल करना है। लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को एक दमदार टीम की जरुरत होगी। इसमें कई युवा खिलाड़ी भी शामिल किए जाएंगे जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार होगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story