×

हेनरिक क्लासेन ने जड़ा SA20 का सबसे तेज़ शतक, अपनी टीम को दिलाई टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत

Heinrich Klaasen Century: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में रविवार को हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक देखने को मिला। हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत डरबन सुपर जॉयंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 6 Feb 2023 6:59 AM GMT
Heinrich Klaasen Century
X

Heinrich Klaasen Century

Heinrich Klaasen Century: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में रविवार को हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक देखने को मिला। हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत डरबन सुपर जॉयंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं साउथ अफ्रीका के इस स्टार बल्लेबाज़ ने इस टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 151 रन से हराकर रिकॉर्ड कायम किया। क्लासेन ने नाबाद 104 रनों की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए।

हेनरिक क्लासेन के तूफ़ान में उड़ी प्रिटोरिया कैपिटल्स:

साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हर दिन टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। रविवार को हेनरिक क्लासेन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 44 गेंद पर नाबाद 104 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने 236.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंनेअपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन के आगे प्रिटोरिया कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की सामत आ गई। हेनरिक क्लासेन की आतिशी बल्लेबाज़ी के चलते डरबन सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

क्लासेन ने दिलाई अपनी टीम को सबसे बड़ी जीत:

इस मैच में डरबन की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 104 रनों की पारी खेली। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 20 गेंद पर 43 रन, बेन मैकडरमोट ने 24 गेंद पर 41 रन और मैथ्यू ब्रीत्जके ने 21 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। डरबन सुपर जायंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के सामने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। उनके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस बड़ी हार के बावजूद प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। जबकि टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज करने वाली डरबन की टीम इस समय पांचवें स्थान पर है।

फाफ डु प्लेसिस के नाम टूर्नामेंट का पहला शतक:

बता दें हेनरिक क्लासेन ने SA20 2023 टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ा है। इससे पहले जोबर्ग सुपरकिंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस टूर्नामेंट में शतकीय पारी खेली थी। फाफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका टी-20 लीग का पहला शतक जड़ा था। प्लेसिस 58 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वो इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story