TRENDING TAGS :
बैडमिंटन: ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में सायना नेहवाल
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए गुरुवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बैडमिंटन: ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में सायना नेहवाल
सिडनी: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए गुरुवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की सोनिया चेह को मात दी।
सायना ने 2014 में भी इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। उन्होंने गुरुवार को एक घंटे दो मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोनिया को 21-15, 20-22, 21-14 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल में 16वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना का सामना छठी विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी सुन यु से होगा। सायना के अलावा, पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत और बी.साई. प्रणीत ने भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
--आईएएनएस
Next Story