×

गुजरात के समित का WORLD RECORD, सलामी बल्लेबाज के नाम हुआ HIGHEST SCORE

मंगलवार को गुजरात के समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ नॉट ऑउट 359 रन बनाए। विश्व के प्रथम श्रेणी इतिहास में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा नाबाद बनाया गया यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। यह गुजरात के किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।

zafar
Published on: 27 Dec 2016 10:59 AM GMT
गुजरात के समित का WORLD RECORD, सलामी बल्लेबाज के नाम हुआ HIGHEST SCORE
X

नई दिल्ली: गुजरात के सलामी बल्लेबाज समित गोहेल ने मंगलवार को एक विश्व रिकॉड अपने नाम लिखा लिया। ओपेनर के रूप में ओडिशा के खिलाफ बनाए गए उनके नॉट आउट 359 रन फर्स्ट क्लास क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि, इस रणजी सीजन में उनसे पहले गुजरात के प्रियंक पांचाल भी तिहरा शतक ठोंक चुके हैं। समित का तिहरा शतक इस रणजी सीजन का पांचवां तिहरा शतक है।दिलचस्प बात यह है कि ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले पांच में से चार खिलाड़ी नॉट ऑउट रहे हैं।

विश्व रिकॉर्ड

-मंगलवार को गुजरात के समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ नॉट ऑउट 359 रन बनाए।

-विश्व के प्रथम श्रेणी इतिहास में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा नाबाद बनाया गया यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

-इसके साथ ही, रणजी ट्रॉफी में यह गुजरात के किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।

-इससे पहले गुजरात की तरफ से प्रियंक पांचाल भी इसी सीजन में पंजाब के खिलाफ 314 रन की पारी खेल चुके हैं। वह भी नॉट ऑउट रहे थे।

-रणजी ट्रॉफी में गुजरात की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले प्रियंक पहले खिलाड़ी थे।

तिहरे शतकों की बरसात

-इस रणजी सीजन में जिन पांच खिलाड़ियों ने तिहारे शतक बनाए उनमें गुजरात के समित और प्रियंक के अलावा महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगाले, गोवा के सगुन कामत नॉट आउट रहे हैं।

-इस सूची में आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी दिल्ली के ऋषभ हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रन बनाए थे। यह सीजन का दूसरा तिहरा शतक था।

-उनसे पहले महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगाले ने दिल्ली के खिलाफ अपना तिहारा शतक लगाया था, और तिहरा शतक लगाने वाले सीजन के पहले खिलाड़ी बने थे।

-सगुन कामत ने सर्विसेज के खिलाफ 304 रन बनाए। वह गोवा की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

(फोटो साभार:टाइम्सऑफइंडिया)

zafar

zafar

Next Story