×

Sania Mirza: शोएब ने दी सानिया को जन्मदिन की बधाई, जानें सानिया के शुरूआती जीवन से लेकर अब तक की कहानी

Sania Mirza: क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच शोएब मलिक ने सानिया को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दीं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Nov 2022 8:01 AM GMT
Sania Mirza Shoaib Malik wished to sania birthday
X

Sania Mirza Shoaib Malik wished to sania birthday (Social Media)

Sania Mirza Birthday: देश की बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में शामिल आज सानिया मिर्जा का जन्मदिन है। वह टेनिस की बेताज बादशाह है। सानिया मिर्जा आज अपना 37वां जन्मदिन मनायेंगी।

बीते कुछ दिनों से सानिया अपने निजी जीवन के वजह से चर्चित हैं। क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच शोएब मलिक ने सानिया को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दीं। ये तो उनके पर्सनल लाइफ की बात है, लेकिन निजी जीवन की सच्चाई भी किसी से छुपी नहीं है।

ऐसा संभावना है कि सानिया मिर्जा अगले साल तक अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती हैं। सानिया ने 2022 में यूएस ओपन टेनिस से संन्यास लेने के बारे में सोच रहीं थी लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें ग्रैंड स्लैम से चूकना पड़ा। सानिया कम आयु में टेनिस खेलना शुरू किया और पूरे विश्व में देश का मान कई बार बढ़ाया। विभिन्न इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होनें कई मेडल जीते।

सानिया मिर्जा का जीवन

सानिया मिर्जा का जन्म मुंबई में 15 नवंबर 1986 को हुआ था। उन्होनें अपना बचपन हैदराबाद में बिताया। उनके पिता का नाम इमरान मिर्जा था, वह सानिया के जन्म के बाद काम के चलते हैदराबाद में रहने लगे। इमरान एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट थे। उन्होंने बाद में एक प्रिंटिंग बिजनेस की शुरुआत की और फिर निर्माता बन गए। उनके इस बिजनेस में सानिया की मां नसीमा मिर्जा भी शामिल थीं।


सानिया मिर्जा की प्रारम्भिक शिक्षा

टेनिस की बेताज बादशाह सानिया की प्रारम्भिक शिक्षा खेराताबाद की नासर स्कूल से शुरू हुई। आगे की पढ़ाई हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से हुई। जब सानिया महज 6 वर्ष की थीं तो उनके पिता ने हैदराबाद के निजाम क्लब में उनका एडमिशन करा दिया। लेकिन वहां के कोच ने कम आयु होने के कारण टेनिस सिखाने से मना कर दिया। लेकिन सानिया मिर्जा के टेनिस के प्रति लगन को देखते हुए ट्रेनिंग देने के लिए तैयार हो गए।

सानिया मिर्जा का टेनिस करियर

दरअसल सानिया ने कम उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दी। उन्होनें टेनिस की बारीकियां टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से सीखी, जोकि उनके पहले गुरु भी हैं। जिन्होंने सानिया को टेनिस की शुरुआती दौर की शिक्षा दी। बाद में सानिया ने सिकंदराबाद के सिनेट टेनिस एकेडमी में प्रशिक्षण ली और फिर अमेरिका चली गईं, जहां उन्होनें एस टेनिस एकेडमी ज्वाइन कर ली।


सानिया मिर्जा की मैरिज लाइफ

जब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का करियर शीर्ष पर था, तो उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। हालांकि उनकी शादी काफी विवादों में रही। दोनो का मिलने जुलने की दौर ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुई थी। फिर दोनों की मुलाकात अक्सर होने लगी।

सानिया को शोएब की सिम्पलिसिटी से प्यार हो गया। बाद में दोनों के परिवारों ने एक दूसरे से मुलाकात की। फिर सानिया और शोएब के रिश्ते को मंजूरी दे दी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का निकाह अप्रैल 2010 में हो गया। वर्तमान में दोनों का एक बेटा भी है।


सानिया मिर्जा की सफलता

सानिया मिर्जा ने अपना पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट 1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में खेला था। फिर 2003 में हुए विंबलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल में खिताब भी जीता। 2003 यूएस ओपन गर्ल्स डब्ल्स के सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

एफ्रो – एशियाई खेलों में सानिया ने चार गोल्ड मेडल जीते। सानिया ने 2007 में चार मिक्स्ड खिताब जीते और सिंगल रैंकिंग में विश्व में 27वें नंबर पर काबिज हो गई। 2009 में सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महेश भूपति के साथ युगल डबल में पहला ग्रैंड स्लैम जीता। सानिया मिर्जा अपने करियर में अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीती हैं।

सानिया मिर्जा के अचीवमेंट

सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। डबल्स में विश्व में पहला स्थान बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वर्ष 2005 में डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सानिया मिर्जा को पद्मश्री अवार्ड, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड समेत कई सम्मान नेशनल और इंटरनेशनल लेबल पर मिल चुके हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story