×

चार साल बाद टीम में सानिया की वापसी, मां बनने के बाद...

टीम में सानिया के अलावा अंकिता रैना, रिया भाटिया, रूतुजा भोंसले और करमन कौर थांड़ी को शामिल किया गया है। सौजन्या बावीशेट्टी को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। विशाल उप्पल टीम के नॉन-प्लेइंग कप्तान होंगे जबकि अंकिता भांबरी को कोच बनाया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Dec 2019 12:06 PM GMT
चार साल बाद टीम में सानिया की वापसी, मां बनने के बाद...
X

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक बार फिर कोर्ट में अपने खेल का जलवा दिखाएंगी। सानिया की चार साल बाद फेड कप टीम में वापसी हुई। एशिया-ओसियान ग्रुप-ए के मुकाबले के लिए पांच सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हुई। टीम में सानिया को भी शामिल किया गया है। सानिया ने आखिरी बार 2016 में फेड कप में हिस्सा लिया था। वह मां बनने के बाद अक्टूबर 2017 से टेनिस से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने कहीं भी किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया।

टीम में सानिया के अलावा अंकिता रैना, रिया भाटिया, रूतुजा भोंसले और करमन कौर थांड़ी को शामिल किया गया है। सौजन्या बावीशेट्टी को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। विशाल उप्पल टीम के नॉन-प्लेइंग कप्तान होंगे जबकि अंकिता भांबरी को कोच बनाया गया है।

2016 में लिया था फेड कप में हिस्सा:

सानिया पिछली बार 2016 में फेड कप में हिस्सा लिया था। इसके बाद अक्टूबर 2017 में उन्होंने चाइना ओपन में हिस्सा लिया था। वे इसके बाद पारिवारिक कारणों से टेनिस से दूर हो गईं थीं। 33 साल की सानिया ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे जनवरी से टेनिस में वापसी करेंगी। सबसे पहले होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। वे यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ वुमन्स डबल्स में हिस्सा लेंगी।

छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीता:

सानिया मिर्जा अपने कॅरियर में छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीत चुकी है जिनमें तीन मिश्रित युगल शामिल हैं। वह दुनिया की नंबर एक डबल्स खिलाड़ी भी रही हैं। दो साल से मैटरनिटी लीव पर चल रही सानिया मिर्जा की कोशिश अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने पर है और अपने इस अभियान की शुरुआत वह अगले साल जनवरी से करेंगी। सानिया 33 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने पिछली बार अक्टूबर 2017 में चीन ओपन में भाग लिया था।

सानिया मिर्जा

सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी की थी। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। वे जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका के राजीव राम के साथ मिक्स्ड डबल्स में भी हिस्सा लेंगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story