Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में संकेत महादेव ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक

Sanket Sargar: संकेत महादेव ने स्नैच राउंड में लगातार तीसरे प्रयास में सभी को पीछे छोड़ दिया। दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड में भी 113 किलो भार उठाकर लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। इससे संकेत की गोल्ड जीतने की उम्मीद काफी बढ़ गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 July 2022 10:19 AM GMT (Updated on: 30 July 2022 10:26 AM GMT)
Sanket Sargar
X

Sanket Sargar: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन अपना दमखम दिखाया। भारोत्तोलन में भारत को पहला पदक मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए पहला पदक संकेत महादेव सरगर ने जीता है। संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। संकेत सरगर 55 किलोग्राम श्रेणी कुल 238 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया:

पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत महादेव ने फाइनल मुकाबले में कमाल कर दिखाया। पहले ही प्रयास में संकेत महादेव ने 107 किलोग्राम वजन उठाया। इस राउंड में उनकी बराबरी सिर्फ मलेशिया के वेटलिफ्टर ने की। जबकि अन्य देशों के खिलाड़ी संकेत से काफी पिछड़ गए।

दूसरे प्रयास में सभी को छोड़ा पीछे:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत को भारोत्तोलन में पहला पदक प्राप्त हुआ। पहले प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाने के बाद दूसरे राउंड में संकेत महादेव ने 111 किलोग्राम वजन उठाया है। इसके साथ ही वो इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

तीसरे प्रयास में 113 किलो भार उठा रचा इतिहास:

संकेत महादेव ने स्नैच राउंड में लगातार तीसरे प्रयास में सभी को पीछे छोड़ दिया। दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड में भी 113 किलो भार उठाकर लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। इससे संकेत की गोल्ड जीतने की उम्मीद काफी बढ़ गई।

क्लीन एंड जर्क राउंड में भी संकेत का जलवा बरकरार रहा:

स्नैच राउंड के बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी संकेत महादेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले राउंड में संकेत ने 135 किलो भार उठाकर अपने मेडल की उम्मीद को बरकरार रखा। लेकिन इसके बाद दोनों राउंड में संकेत भार उठाने में नाकाम रहे। उन्हें दूसरे प्रयास में काफी दर्द भी महसूस हो रहा था। स्नैच राउंड में उन्होंने सफल 113 किलो भार उठाया जबकि क्लीन एंड जर्क राउंड में 135 किलो भार उठाने में सफल रहे। इसके साथ उनका स्कोर 248 किलोग्राम रहा।

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड मेडल:

भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर पिछले कुछ सालों से भारोत्तोलन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले साल हुई राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। पहला स्थान पाने के लिए इस भारतीय खिलाड़ी ने 113 किग्रा वजन उठाया था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उनसे देश को काफी उम्मीद थी जिस पर वो खरा भी उतरे।

महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था जन्म:

संकेत सरगर महाराष्ट्र से ताल्लुकात रखते हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। अभी वो कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास की छात्र है। संकेत का बचपन से खेलों के प्रति काफी रुझान रहा है। अब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह कसी भी खिलाड़ी द्वारा जीता गया पहला पदक है। उनकी इस जीत से उनके गांव में ख़ुशी का माहौल है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story