×

सौरभ गांगुली की हुई सर्जरी: तबियत पर आई बड़ी खबर, दो से तीन दिन में होगा ऐसा

इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। इनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि ब्लॉकेज काफी क्रिटिकल था। लेकिन अब इनकी हालत पहले से ठीक है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है।

Shraddha Khare
Published on: 3 Jan 2021 5:29 AM GMT
सौरभ गांगुली की हुई सर्जरी: तबियत पर आई बड़ी खबर, दो से तीन दिन में होगा ऐसा
X
सौरभ गांगुली की हुई सर्जरी: तबियत पर आई बड़ी खबर, दो से तीन दिन में होगा ऐसा photos (social media)

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। आपको बता दें कि शनिवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान इनको सीने में दर्द उठा था। इसके बाद परिजनों ने इन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब इनकी तबियत में पहले से सुधार आया है। इसके साथ इनकी बेटी ने एक बयान में कहा है कि' पापा की तबियत अब पहले से स्थिर है। अब वह बात भी कर रहे हैं।' इनकी तबियत देख कर कहा जा रहा कि दो से तीन दिन में इन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची अस्पताल

इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। इनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि ब्लॉकेज काफी क्रिटिकल था। लेकिन अब इनकी हालत पहले से ठीक है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इनकी तबियत का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंची। पूर्व क्रिकेटर से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बताया कि अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

सौरभ गांगुली ने की थी राज्यपाल से मुलाकात

हाल ही में सौरभ गांगुली राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसक बाद से पूर्व कप्तान की राजनीती में आने की अटकले लोग लगाने लगे। आपको बता दें कि दादा ने इस पर सफाई भी दी थी उन्होंने कहा था कि अगर जब राज्यपाल आपसे मिलना चाहता है तो आपको मिलता पड़ता है। सौरभ गांगुली को लेकर काफी लम्बे समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस सवाल को हर बार इन्होंने टाला है।

यह भी पढ़ें:BCCI भड़का: मीडिया रिपोर्ट्स को बताया बकवास, खिलाड़ियों पर किया ये खुलासा

saurav stable

गृहमंत्री अमित शाह ने लिया हाल चाल

पश्चिम बंगाल में आने वाले महीने में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि सौरभ गांगुली को बंगाल की शान कहा जाता है। ऐसे मौके पर इस भारतीय पूर्व कप्तान का कद पहले से ही बढ़ जाता है। सौरभ गांगुली भले ही किसी पार्टी में न हो लेकिन बीजेपी और टीएमसी जैसे दल इन्हें अपना करीबी बताते हैं। इसके साथ गृहमंत्री अमित शाह में भी सौरभ गांगुली की पत्नी को फोन कर इनकी तबियत का हालचाल लिया।

यह भी पढ़ें: जीत के बाद रहाणे के मुरीद हुए दिग्गज, कप्तानी में कोहली से ये दिखा फर्क

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story