×

शाहिद अफरीदी का बड़ा आरोप, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास नहीं बचा खिलाड़ियों के इलाज का पैसा!

Shahid Afridi slams PCB: टीम के पूर्व खिलाड़ी अपने ही बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। पहले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने इस टीम चयन को बहुत ही घटिया बताया तो अब शाहिद अफरीदी ने PCB पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके इस आरोप के बाद सभी हैरान रह गए।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 16 Sep 2022 8:22 AM GMT
Shahid Afridi slams PCB
X

Shahid Afridi slams PCB

Shahid Afridi slams PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। लेकिन इसके बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी अपने ही बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। पहले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने इस टीम चयन को बहुत ही घटिया बताया तो अब शाहिद अफरीदी ने PCB पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके इस आरोप के बाद सभी हैरान रह गए। हालांकि उनके आरोपों में कितनी सच्चाई हैं ये तो अफरीदी ही जानते हैं। लेकिन उन्होंने अब एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या हैं पूरा माजरा...

शाहीन अफरीदी ने खुद उठाया अपने इलाज का खर्चा:

बता दें एशिया कप में शाहीन अफरीदी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। उससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उन्हें घुटने में चोट के कारण करीब एक महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अपना इलाज यूके में करवाया। अब शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया है कि शाहीन अफरीदी ने यूके में अपने इलाज का सारा खर्च अपनी जेब से उठाया था। शाहीन अफरीदी को इंग्लैंड में रीहैब को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली।

शाहीन ने वहन किया टिकट से लेकर होटल का सारा खर्चा:

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि 'जब मैं शाहीन की बात करता हूं तो वह अपनी जेब से पैसे खर्च करके इंग्लैंड गया। शाहीन ने इंग्लैंड आने-जाने की टिकट और करीब एक महीने होटल में रहने का सारा खर्च खुद ही वहन किया। इसके आगे अफरीदी ने कहा कि यहां तक की उसके डॉक्टर का इंतजाम भी मैंने किया, इसके बाद वह डॉक्टर से मिला। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नहीं किया। उसने सब कुछ अपने दम पर किया।'

बड़ी तंगी में है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड..?

बता दें क्रिकेट खिलाड़ियों के इलाज और होटल का सारा खर्च देश के क्रिकेट बोर्ड को ही उठाना पड़ता है। बीसीसीआई तो अपने खिलाड़ियों को सबसे अधिक सुविधा मुहैया करवाती है। लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़ी तंगी में है। अफरीदी के आरोपों के अनुसार अब पीसीबी के पास अपने खिलाड़ियों के इलाज का भी पैसा नहीं बचा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के इंग्लैंड में रीहैब को लेकर किए इस बड़े खुलासे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हरकत में आ गया है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story