×

काश! शिखर धवन की ये बात मान लेते ऋषभ पंत, तो शायद नहीं होती इतनी बड़ी मुसीबत!, देखें वीडियो...

Dhawan Pant Viral Video: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के एक भीषण कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद अभी उनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हालांकि वो अब खतरे से बाहर है, लेकिन उन्हें क्रिकेट में वापसी में कई महीने लग सकते हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 31 Dec 2022 5:00 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 5:06 AM GMT)
Dhawan Pant Viral Video
X

Dhawan Pant Viral Video

Dhawan Pant Viral Video: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के एक भीषण कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद अभी उनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हालांकि वो अब खतरे से बाहर है, लेकिन उन्हें क्रिकेट में वापसी में कई महीने लग सकते हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके हादसे से जुड़े कई वीडियो सामने आए, जिनको देखकर फैन्स की रूह कांप गई। वीडियो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं कि कार की स्पीड कितनी तेज़ और हादसा कितना भयानक था। इस हादसे के बाद पंत और धवन का एक तीन साल पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

शिखर धवन ने दी थी पंत को ये सलाह:

बता दें इस वायरल वीडियो में पंत को शिखर धवन गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दे रहे हैं। पंत के कार हादसे के बाद उनके फैन्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स कह रहे हैं कि अगर पंत ने धवन की यह सलाह मान ली होती तो शायद यह हादसा न होता। इस वायरल वीडियो में पंत धवन से कहते कि अगर आप मुझे एक सलाह देना चाहते हो तो वो क्या होगी। जिस पर धवन ने हस्ते हुए बोला कि तुम गाड़ी धीरे चलाया करो.. इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली के लिए एक साथ खेल चुके हैं दोनों खिलाड़ी:

बता दें आईपीएल में ये दोनों खिलाड़ी खूब जलवा बिखेर चुके हैं। टीम इंडिया के साथ पंत और धवन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी एक साथ खेल चुके हैं। पंत-धवन के बीच गहरी दोस्ती हैं। अब उनके एक्सीडेंट के बाद धवन ने ट्वीट कर लिखा कि 'भगवान का धन्यवाद है कि काफी बचाव हो गया। आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर करे कि आप जल्द ही पुरानी जैसी ताकत और अच्छी सेहत हासिल करें।'

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी BMW कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story