×

Shikhar Dhawan: चेन्नई-पंजाब के मैच में गब्बर ने खेली 88 रन की पारी, ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

Shikhar Dhawan CSK vs PBKS: आज शिखर धवन ने 59 गेंद खेलकर 88 रन बनाएं। इस पारी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। गब्बर का यह 200 वा मुकाबला था।

Prashant Dixit
Published on: 25 April 2022 8:13 PM GMT
Shikhar Dhawan CSK vs PBKS
X

Shikhar Dhawan CSK vs PBKS (image-social media)

IPL 2022 CSK vs PBKS Shikhar Dhawan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के आज मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते उत्तरी, पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाएं। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने 59 गेंद खेलकर 88 रन बनाएं, जिसमें उन्होंने 2 छक्का और 9 चौके जड़े। इस पारी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। धवन का यह 200 वा मुकाबला था।

शिखर धवन ने कि बराबरी

पंजाब के बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धवन आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने आईपीएल के 215 मैचों में 36.58 की औसत से 6,402 रन बनाए हैं। शिखर धवन के नाम 200 मैच में 35.18 की औसत से 6,086 रन हो गए है, धवन ने आईपीएल में 2 शतक और 46 अर्ध शतक लगाए है। इस लिस्ट के टॉप पांच बल्लेबाज़ कुछ इस प्रकार है।

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली - 215 मैच - 6402 रन - 36.58 औसत

शिखर धवन - 200 मैच - 6086 रन - 35.18 औसत

रोहित शर्मा - 221 मैच - 5764 रन - 30.66 औसत

डेविड वॉर्नर - 155 मैच - 5668 रन - 41.99 औसत

सुरेश रैना - 205 मैच - 5528 रन - 32.52 औसत

शिखर धवन के टी-20 में 9 हजार रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन की खेली गई 88 रन की पारी से टी-20 क्रिकेट में उनके नौ हजार रन भी पूरे हो गए। धवन से पहले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम टी-20 क्रिकेट में अब दस हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

धवन के आईपीएल में 200 मैच

शिखर धवन आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले आठवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले एमएस धोनी 228 और दिनेश कार्तिक 221 रन का नाम आता है। यह लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

एमएस धोनी - 228

दिनेश कार्तिक - 221

रोहित शर्मा - 221

विराट कोहली - 215

रवींद्र जडेजा - 208

सुरेश रैना - 205

रॉबिन उ​थप्पा - 201

शिखर धवन - 200

शिखर धवन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। धवन आईपीएल के 15वें सीजन के 7 मुकाबलों तक में 214 रन बना चुके हैं। पंजाब किंग्स तीन जीत और चार हार के साथ 10 टीमों की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। शिखर धवन को पिछले साल टी20 विश्व कप में भी टीम में जगह नहीं मिली थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story