Shivam Dubey के किस बात से बेहद खुश हुए Rohit Sharma, कर दी तारीफ

Shivam Dubey Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिवम दुबे हाल ही में कपिल शर्मा के सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हो गए हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 Oct 2024 7:11 AM GMT
Rohit Sharma, Shivam Dubey, Sports, Cricket
X

Rohit Sharma, Shivam Dubey, Sports, Cricket

Shivam Dubey Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिवम दुबे हाल ही में कपिल शर्मा के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हो गए हैं। बता दें कि, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं। शिवम टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं।

Shivam Dubey के इस बात से बेहद खुश हुए Rohit Sharma

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे महान कप्तानों में होती है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन ICC टूर्नामेंट्स जीते थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस भी रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल ट्रॉफियां जीता है। बता दें कि, शिवम दुबे आईपीएल में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेल चुके हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं। ऐसे में जब कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से बेस्ट कप्तान के बारे में पूछा तो उन्होंने शानदार जवाब दिया।


कपिल शर्मा ने कहा कि, IPL में आप धोनी की टीम से खेलते हो और रोहित पाजी के साथ भी खेलते हो, तो आपको कौन सा कप्तान सबसे अच्छा लगता है। आप क्रिकेट में आने का क्रेडिड किसे देते हो। इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि, अब ये फंस गया है। सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि, आपने बहुत ही मुश्किल सवाल पूछ लिया है। कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए शिवम दुबे ने कहा कि, क्रिकेट में आने का क्रेडिड मैं अपने पापा को दूंगा। मुझे ये लगता है कि, चाहें चेन्नई में खेल रहा हूं या फिर इंडियन टीम में तो उस समय मेरे लिए वही बेस्ट है। शिवम का ये जवाब सुनकर रोहित समेत सभी लोग खुश हो जाते हैं। फिर रोहित बोलते हैं कि, ये जवाब तू सोचकर आया था क्या?

बता दें कि, शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कई शानदार पारियां खेली हैं। शिवम ने 8 मैचों में 133 रन बनाए। दुबे ने भारतीय टीम के लिए साल 2019 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। शिवम 33 T20I मैचों में कुल 448 रन बना चुके हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story