×

Shooting Tokyo Paralympics: पैरालंपिक और ओलंपिक में एक ही एडिशन में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी अवनी लेखरा

Shooting Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में अवनी लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P SH1 में दूसरा पदक जीता है। उन्होंने शूटिंग में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 3 Sep 2021 6:33 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2021 6:55 AM GMT)
Avani Lekhara
X

अवनी लेखरा (फोटो- @vinayakkm Twitter)

Shooting Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में एक बार फिर अवनी लेखरा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किया है। पैरा शूटर अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ब्रॉन्ज मेडल (Avani Lekhara wins Bronze Medal) पर अपना नाम दर्ज किया है।

अनवी ने R8 महिला 50 मीटर राइफल 3P SH1 (Women's 50m Rifle 3P SH1) के फाइनल में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। टोक्यो पैरालंपिक में अवनी लेखरा ने एक नया इतिहास बनाया है । वे पैरालिंपिक और ओलंपिक में एक ही एडिशन में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन चुकी है।

पीएम मोदी ने अवनी को दी जीत की बधाई

अवनी के दूसरे मेडल की जीतने के खुशी में पूरा देश जश्न मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनी लेखरा को दूसरा मेडल जीतने की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अवनी को बधाई देते हुए कहा है, "अवनी लेखरा के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश खुशी से झूम उठा है। कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अवनी लेखरा को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई- राष्ट्रपति

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने अवनी लेखरा को जीत की बधाई देते हुए कहा, "अवनी लेखरा को कांस्य पदक जीतने और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए बधाई। इतनी कम उम्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपकी निरंतरता और सफल होने की प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

भारत की गोल्डन गर्ल ने रचा इतिहास- अनुराग

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अवनी लेखरा की सराहना करते हुए कहा है, "भारत की गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार किया और अपना दूसरा पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। अवनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में तीसरा स्थान पदक हासिल किया है।"

वूमेंस10 मीटर एआर स्टैंडिंग एसएच1 में अवनी ने जीता था गोल्ड

बता दें कि 30 अगस्त को पैरा एथलीट अवनी लेखरा (Avani Lekhara) ने महिलाओं की 10 मीटर एआर स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था।। इसी जीत के साथ अवनी लेखरा पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली निशानेबाज भारतीय महिला बन गई हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story