Shubman And Sara Relationship: शुभमन गिल से शादी करके इस परंपरा को निभाएंगी सारा तेंदुलकर

Shubman Gill And Sara Tendulkar Dating: खबरों की मानें तो सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। फैंस तो दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखना चाहते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Sep 2024 5:39 AM GMT
Shubman And Sara Relationship: शुभमन गिल से शादी करके इस परंपरा को निभाएंगी सारा तेंदुलकर
X

Shubman And Sara (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shubman Gill And Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम अक्सर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा (Sara Tendulkar) के साथ जुड़ता रहता है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और सोशल मीडिया (Social Media) पर भी एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। इसकी वजह बताई जाती है कि दोनों फिलहाल अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। इसके बाद भी फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद प्यार देते हैं।

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की ब्रेकअप (Shubman Gill And Sara Tendulkar Breakup) की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय ऐसा भी था जब सारा और शुभमन एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया करते थे, लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरो को अनफॉलो कर दिया, जिसने उनके ब्रेकअप की अफवाहों को हवा देने का काम किया। हालांकि बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को फिर से एक आस देने का काम किया। एक पार्टी से शुभमन और सारा की एक साथ तस्वीरें वायरल हुईं। साथ ही सारा को शुभमन की बहन के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद ये पक्का हो गया कि दोनों अब भी रिश्ते में हैं।

उम्र में शुभमन से बड़ी हैं सारा तेंदुलकर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन शुभमन कई बार लंदन की सैर करने पहुंचे हैं, जहां पर सारा पढ़ाई पूरी कर रही थीं। वहीं, सारा भी शुभमन और टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम जाती रहती हैं। शुभमन की अच्छी पारी पर सारा को उनकी सराहना करते भी देखा गया है। ऐसे में फैंस सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को पति-पत्नी के रूप में देखने की इच्छा जताते हैं।

अगर सारा तेंदुलकर अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल से शादी (Sara And Shubman Marriage) कर लेती हैं तो उनके रिश्ते में भी अपने मम्मी-पापा की तरह एक चीज सेम रहने वाली है। वो है एज फैक्टर। दरअसल, सारा उम्र में शुभमन से बड़ी हैं। दोनों के बीच करीब 2 साल का फासला है। सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को सचिन और अंजलि के घर हुआ था। वहीं, शुभमन गिल 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में पैदा हुए थे। बता दें सारा तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि से उम्र में छोटे हैं। अंजलि उनसे उम्र में 6 साल बड़ी हैं।

Shreya

Shreya

Next Story