श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड, टी-20 विश्वकप से बाहर हुई मेजबान ऑस्ट्रेलिया

SL vs ENG LIVE Score: टी-20 विश्व कप 2022 में शनिवार यानी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुपर 12 के ग्रुप-1 में आज सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम का भी पता चल जाएगा। सिडनी के मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 Nov 2022 7:58 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2022 11:31 AM GMT)
श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड, टी-20 विश्वकप से बाहर हुई मेजबान ऑस्ट्रेलिया
X

SL vs ENG

SL vs ENG: टी-20 विश्वकप के ग्रुप-1 से सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों (न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड) टिकट पक्की कर ली। शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रीलंका के 142 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 75 रन जोड़े। बटलर 28 रन बनाकर हसरंगा के शिकार बन गए। उसके बाद हेल्स को भी हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। लेकिन उसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। लेकिन टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस मैच में 36 गेंदों पर 42 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सफर इन्हीं ख़त्म हो गया है। टी-20 विश्वकप की मेजबान टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड।

श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा और कसुन रजिथा।

Live Updates

  • 5 Nov 2022 10:31 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की धुआंधार शुरुआत, 72 गेंदों पर सिर्फ 66 रनों की दरकरार

    इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ आसान जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है। श्रीलंका के 142 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 75 रन जोड़े। बटलर 28 रन बनाकर हसरंगा के शिकार बन गए। उसके बाद हेल्स को भी हसरंगा ने अपना शिकार बनाया।

  • 5 Nov 2022 9:48 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया जीत के लिए 142 रनों का टारगेट 

  • 5 Nov 2022 9:18 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, पाथुम निसंका 67 रन बनाकर हुए आउट

    श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। इस मैच में धुआंधार बल्लेबाज़ी कर रहे पाथुम निसंका 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वो काफी देर से शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे। गेंद उनके बल्ले पर अच्छी तरीके से आ रही थी। लेकिन आदिल राशिद की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में निसंका जॉर्डन को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी इस पारी में 45 गेंदों पर 67 रन बनाए। जिसमें उनके बल्ले से दो चौके और पांच छक्के निकले। ये उनके करियर का नौवां अर्धशतक था। उन्होंने इसके साथ ही टी-20 करियर में एक हज़ार रन भी पूरे कर लिए।   

  • 5 Nov 2022 9:13 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: पाथुम निसंका ने लगाया अर्धशतक, 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 116/3

    इंग्लैंड की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। श्रीलंका की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 15 ओवर में स्कोर को तीन विकेट के नुकसान पर 116 रनों तक पहुंचा दिया। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज़ पाथुम निसंका ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की। निसंका ने 43 गेंदों पर 66 रन बनाए हैं। इस पारी की बदौलत श्रीलंका के युवा बल्लेबाज़ ने टी-20 में अपने एक हज़ार रनों के आंकड़े को छू लिया।  

  • 5 Nov 2022 8:50 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: पाथुम निसंका की आतिशी बल्लेबाज़ी, 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 80/2

    श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। टीम के ओपनर बल्लेबाज़ पाथुम निसंका ने पहले ही ओवर से इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया। उन्होंने पहले 10 ओवर में पहले करते हुए चार छक्के जड़ते हुए 29 गेंदों पर 46 रन बना दिए हैं। अब अगले कुछ ओवर श्रीलंका की टीम के लिए बड़े अहम रहने वाले हैं। अगर श्रीलंका को बड़े स्कोर तक पहुंचना हैं तो निसंका को काफी देर तक क्रीज पर टिकना होगा। 

  • 5 Nov 2022 8:35 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: कुसल मेंडिस के रूप में लगा श्रीलंका को पहला झटका, वोक्स ने बनाया शिकार

    बता दें श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले चार ओवर में 10 की रन रेट से रन बनाए। लेकिन चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर कुसल मेंडिस क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। कुसल मेंडिस ने 14 गेंदों पर 18 रन बनाए। उसके बाद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। 

  • 5 Nov 2022 8:30 AM GMT

    SL vs ENG LIVE Score: श्रीलंका की ठोस शुरुआत, पॉवरप्ले के बाद स्कोर 54/1

    श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के फैसले को उनके बल्लेबाज़ों ने सही साबित किया। इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने श्रीलंका ने जबरदस्त शुरुआत की। पहले छह ओवर यानी पॉवरप्ले के खेल में श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है। इस समय क्रीज पर पाथुम निशंका (32*) और धनंजय डी सिल्वा (2*) मौजूद है। श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ अगर अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं तो इंग्लैंड के सामने इस मैच में बड़ा टारगेट रखा जा सकता है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story