×

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भावुक हुए नामीबिया के कप्तान, कहीं ये बड़ी बात...

Namibia captain Gerhard Erasmus: टी-20 विश्व कप 2022 के उद्घाटन मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने 55 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद नामीबिया के खिलाड़ी बेहद उत्साहित नजर आए।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 16 Oct 2022 11:38 AM GMT
Namibia captain Gerhard Erasmus
X

Namibia captain Gerhard Erasmus: टी-20 विश्व कप 2022 के उद्घाटन मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने 55 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद नामीबिया के खिलाड़ी बेहद उत्साहित नजर आए। लेकिन टीम के कप्तान गेरार्ड इरासमस काफी भावुक हो गए। उन्होंने इसे नामीबिया क्रिकेट के लिए बेहद ऐतिहासिक पल बताया। इसके साथ उन्होंने कहा कि ''इस बार उनकी टीम सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करने के लिए पूरा दमखम लगा देगी।

जीत के बाद गेरार्ड इरासमस ने कहीं ये बात:

श्रीलंका को हारने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरासमस ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ''आज की यह जीत अविश्वसनीय रही। पिछले साल हमे सुपर 12 के लिए क्वालीफाई नहीं करने पर काफी निराशा हाथ लगी थी। लेकिन इस बार हम इसके लिए पूरा दमखम लगा देंगे। यह दिन हमारे लिए बेहद ऐतिहासिक है। टी-20 विश्व कप 2022 का पहला दिन हमेशा याद रखेंगे।

श्रीलंका से किया हिसाब चुकता:

इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मुकाबले कभी खेले नहीं गए। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप 2021 में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुई थी। जिसमें श्रीलंका ने सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में नामीबिया की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 96 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे ने 27 गेंदों में 42* रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन इस बार नामीबिया ने पिछली हार का बदला चुकता कर दिया है।

श्रीलंका और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में खेला गया। पहले ही मैच में श्रीलंका को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। एशिया कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका को पहले मैच में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story