×

T20 World Cup 2022: मेंडिस-हसरंगा का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका ने किया सुपर 12 में प्रवेश

T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इस समय क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने सुपर 12 में प्रवेश कर लिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 20 Oct 2022 8:12 AM GMT
T20 World Cup 2022
X

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इस समय क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने सुपर 12 में प्रवेश कर लिया। श्रीलंका की टीम को अपने पहले मुकाबले में नामिबिया के हाथों मिली हार से बड़ा झटका लगा था। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 12 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 146 रन ही बना पाई।

मेंडिस-हसरंगा का दमदार प्रदर्शन:

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज़ कुशल मेंडिस की फॉर्म वापस लौट आई। श्रीलंका को शुरूआती झटके लगने के बाद कुशल मेंडिस ने मोर्चा संभाला था। मेंडिस के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका की टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच पाया। मेंडिस ने 44 गेंदों में 5 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। इसके अलावा चरिथ असलंका ने 31 रन का योगदान दिया। जबकि नीदरलैंड की तरफ से पॉल वैन मीकेरेन और बास डी लिडे ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका ने नीदरलैंड को इस मुकाबले में जीतने के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था।

मैक्स ओडॉड की संघर्ष भरी पारी:

इस मैच में नीदरलैंड को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरैंलड की शुरुआत बेहद खराब रही औऱ टीम ने अपना पहला विकेट 23 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद एक छोर से थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर ओपनिंग बल्लेबाज मैक्स ओडॉड ने डटकर श्रीलंका के गेंदबाज़ों का सामना कर रहे थे। मैक्स ओडॉड ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। लेकिन दूसरी साइड एक-एक करके सभी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए। इससे नीदरलैंड की टीम को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब श्रीलंका ग्रुप-ए में पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर के साथ पर पहुंच गई हैं।

वानिंदु हरसंगा की शानदार गेंदबाज़ी:

इस मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हरसंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। हरसंगा ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन दिए। इससे नीदरलैंड की टीम दबाव में आ गई। हरसंगा के अलावा महीश तीक्षणा ने दो विकेट, लाहिरू कुमारा और बिनुरा फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story