×

Smart Ball: स्मार्ट बॉल से खेला जाएगा मैच, गेंद के अंदर लगी है चिप, जानिए इसकी खासियत

Smart Ball: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अब स्मार्ट बॉल से खेलते नजर आएंगे। इस स्मार्ट बॉल के अंदर चिप लगी है।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 26 Aug 2021 10:04 AM GMT
Smart Ball
X

स्मार्ट बाॅल (फोटो: सोशल मीडिया)

Smart Ball: वर्तमान समय में हर क्षेत्र में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। अब इससे क्रिकेट जैसा खेल भी अछूता नहीं है। क्रिकेट में भी तकनीक की इस्तेमाल से बहुत बदलाव आए हैं। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अब स्मार्ट बॉल से खेलते नजर आएंगे। किसी प्रोफेशनल लीग में इस गेंद का पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा।

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL-2021) में स्मार्ट बॉल का इस्तेमाल होगा। इस गेंद को ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स कंपनी स्पोर्टकोर ने इंटरनेशनल मैचों के लिए बॉल बनाने वाली कूकाबुरा की मदद से तैयार किया है।
जानिए स्मार्ट बॉल के बारे में

यह एक तरह की इंटेलिजेंट बॉल है। इसके अंदर इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई जाती है। स्मार्ट बॉल में लगी सेंसर वाली इस खास चिप से रियल-टाइम स्पीड, स्पिन, पावर जैसी मिलती है। इसको तैयार किए गए ऐप से मोबाइल, स्मार्टवॉच, टैबलेट या कंप्यूटर/लैपटॉप पर आसानी से देखा जा सकता है।

स्मार्ट बॉल में सेंसर लगा होता है। गेंद में मूवमेंट सेंसर लगाया जाता है और फिर इसकी सिलाई की जाती है। एक रबर फ्रेम में सेंसर को रख दिया जाता है जिससे गेंद के वजन, स्विंग, बाउंस पर कोई फर्क ना पड़े।
स्मार्ट बॉल से कैसे मिलेगा डेटा
स्मार्ट बॉल से स्पीड, स्पिन और पावर के बारे में जानकारी हासिल होगी। स्मार्ट बॉल की खासियत यह है कि गेंद में स्पिन और गति में उछाल के बाद भी डेटा मिलेगा। अभी जो तकनीक उपलब्ध है वह गेंद को छोड़ने का समय और पिच से टकराने से पहले स्पीड रिकॉर्ड करती हैं। स्मार्ट बॉल पहले बाउंस गति और गेंद के उछलने से पहले की स्पीड और उसके उछलने के बाद की गति अलग से बताएगी।

कैसे मिलेगी जानकारी
स्मार्ट बॉल को ऑपरेट करने वाले को एप पर एक बटन दबाना पड़ता है जो रिकॉर्डिंग के लिए कमांड भेजता है कि गेंदबाज गेंद फेंकने वाला है। इसके बाद डेटा को इकट्ठा किया जाता है और इसे ब्लूटूथ से गेटवे (राउटर, जो जमीन में रहेगा) तक भेजते हैं और वहां से इसे क्लाउड पर भेजते हैं। इसके बाद पूरा विश्लेषण लैपटॉप या कंप्यूटर पर संख्याओं के रूप में दिखाया जाता है।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story