×

भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच के दौरान मैदान पर आ गया जहरीला सांप, 10 मिनट रोकना पड़ा खेल

Snake In Ind Vs SA T20: रविवार को गुवाहाटी में हुए भारत और अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में रोहित बिग्रेड ने जीत दर्ज की। इसके साथ पहली बार टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर अफ्रीका को टी-20 में मात दी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 3 Oct 2022 2:39 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2022 2:41 AM GMT)
Snake In Ind Vs SA T20
X

Snake In Ind Vs SA T20

Snake In IND Vs SA T20 Match: रविवार को गुवाहाटी में हुए भारत और अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में रोहित बिग्रेड ने जीत दर्ज की। इसके साथ पहली बार टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर अफ्रीका को टी-20 में मात दी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी की। टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। तभी अचानक 8वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ कि खिलाड़ियों सहित अंपायर्स के भी होश उड़ गए। दर्शकों में सन्नाटा सा छा गया और मैच को करीब 10 मिनट तक रोकना पड़ा। क्योंकि मैदान पर एक काफी लंबा जहरीला सांप घुस गया।

मैदान में सांप आ जाने की वजह से खेल को रोकना पड़ा

8वें ओवर में फील्डिंग कर रहे अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों की अचानक सांप पर नज़र पड़ी। उन्होंने तुरंत साथी खिलाड़ियों के साथ केएल राहुल और रोहित शर्मा को भी सचेत किया। तभी मैदान के स्टाफ में मैच रुकवा दिया। और करीब 8-10 की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। अक्सर मैदान पर फैंस, तकनीकी खराबी या कुत्ते के आने से मैच में रुकावट का कारण बनता देखा जाता है। लेकिन सांप के घुस जाने के कारण मैच रोकने की बात शायद पहली बार ही देखा गया है।

10 मिनट बाद शुरू हुआ खेल:

बता दें इस घटना के बाद फैंस भी काफी हैरान रह गए। हर किसी के जेहन में सिर्फ एक ही बात थी कि आखिर ये जहरीला सांप घुसा कैसे..? लेकिन जीव-जंतुओं कहीं भी कैसे भी आ सकते हैं ये सामान्य बात हैं। सांप की सूचना के बाद ग्राउंड स्टाफ दौड़े हुए मैदान में आए और सांप को पकड़कर बाहर ले जाया गया। जिसके बाद फिर से मैच को शुरू किया गया।

सोशल मीडिया पर फैन्स:

इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में जमकर वायरल हो गया। मैदान पर सांप की इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब मजे लिए। फैन्स ने यहां अलग-अलग रिएक्शन दिए और कहा कि सांप की वजह से पहली बार ही कोई मैच रुका है। इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। लेकिन अफ्रीका के डेविड मिलर ने तूफानी शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story