×

Sports Awards In India: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की लिस्ट में सबसे बड़ा अवार्ड कौन सा, किन खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Sports Awards In India: देश में खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बहुत से खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 23 Aug 2021 6:06 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2021 6:09 AM GMT)
Khel Ratan
X

राजीव गांधी खेल रत्न और मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न अवॉर्ड (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Sports Awards in India : देश में खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बहुत से खेलों के पुरस्कार से सम्मान सम्मानित किया जाता है। लेकिन देश के हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसे एक खिलाड़ी के तौर पर देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार (Sports Award) मिले। आज हम आपको बताएंगे की कौन सा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है और कब और किस क्षेत्र के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिला है।

भारत के खिलाड़ियों को दिए जाने वाला पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न खेल है। जो खेल क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार है। खिलाड़ियों को ये पुरस्कार 1991 दिया जाना शुरू हुआ था। यह पुरस्कार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाता है। , इस पुरस्कार में खिलाड़ियों को एक पदक, प्रशस्ति पत्र, नगद राशि 7.4 पहले दी जाती थी जो अब बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है।

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) देश का सर्वोच्च खेलों के क्षेत्रों में दिया जाने वाला अवॉर्ड है। इस पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है। जिसके तहत मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न पुरस्कार ( जिसका पूर्व नाम राजीव गांधी खेल पुरस्कार) था।

यह पुरस्कार ओलंपिक पैरालिम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे विभिन्न अंतराष्ट्रीय आयोजनों में एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर ये पुरस्कार दिए जाता है। यह पुरस्कार देश के सर्वश्रेष्ठ 44 खिलाड़ियों को दिया जा चुका है।

मेजर ध्यानचंद्र रत्न अवॉर्ड की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

सबसे पहले इस खिलाड़ी को मिला खेल रत्न पुरस्कार

देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी शंतरज के बादशाह विश्वनाथन आनंद को साल 1991-1992 में दिया गया है। इसके बाद अगले ही वर्ष 1993 में बिलियर्ड्स खिलाड़ी गीत सेठी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राजीव गांंधी खेल रत्न की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

क्रिकेट के क्षेत्र में इन खिलाड़ियों को मिला ये पुरस्कार

विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेदुंलकर को साल 1998 में पुरस्कार के तत्कालीन नाम राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। इसके बाद इस पुरस्कार के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में दिया गया। जिसके बाद भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

सरकार ने खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने हर खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत के पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया और विश्व में फिर से भारत का हॉकी में नाम किया। भारत की हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को यह पुरस्कार साल 2020 में दिया जा चुका है। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है।

देश के इन खिलाड़ियों को मिला खेल का सर्वोच्च सम्मान

1-1991-92 विश्वनाथन आनंद शतरंज

2-1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स

3-1993-94 होमी मोतीवाला नौकायन (समूह खेल)

4-1993-94 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग नौकायन (समूह खेल)

5-1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन

6-1995-96 कुंजरानी देवी भारोत्तोलन

7-1996-97 लिएंडर पेस टेनिस

8-1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट

9-1998-99 ज्योतिर्मोयी सिकदर एथलेटिक्स


10-1999-2000 धनराज पिल्ले मैदानी हॉकी

11-2000-01 पुल्लेला गोपीचंद बैडमिंटन

12-2001 अभिनव बिंद्रा निशानेबाजी [10]

13-2002 के एम बीनमोल एथलेटिक्स


14-2002 अंजली भगवत निशानेबाजी

15- 2003 अंजू बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स

16-2004 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ निशानेबाजी

17-2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर

18-2006 मानवजीत सिंह सन्धू निशानेबाजी

19-2007 महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट

20- 2008 मैरी कॉम मुक्केबाज़ी

21-2009 विजेन्द्र सिंह मुक्केबाज़ी

22-2009 सुशील कुमार कुश्ती

23- 2009 साइना नेहवाल बैडमिंटन

24- 2010 गगन नारंग निशानेबाजी

25- 2011 विजय कुमार निशानेबाजी

26- 2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती

27- 2012 रंजन सोढी निशानेबाजी

28- 2013 सानिया मिर्ज़ा टेनिस

29- 2014 पी॰वी॰ सिंधु बैडमिंटन

30- 2015 दीपा कर्मकार जिम्नास्टिक्स

31- 2016 जीतू राय निशानेबाजी

32- 2016 साक्षी मलिक कुश्ती

33- 2016 देवेन्द्र झाझड़िया पैरालम्पिक खेल

34- 2016 सरदार सिंह मैदानी हॉकी

35- 2017 साइखोम मीराबाई चानू भारोत्तोलन

36- 2017 विराट कोहली क्रिकेट

37- 2018 दीपा मलिक पैरालम्पिक खेल

38- 2018 बजरंग पूनिया कुश्ती

39- 2019 रोहित शर्मा क्रिकेट

41-2020 मरियप्पम टी पैरा एथलीट

42- 2020 मनिका बत्रा टेबल टेनिस

43- 2020 विनेश फोगाट कुश्ती

44- 2020 रानी रामपाल हॉकी

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story