×

श्रीलंका में हालात चिंताजनक, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच तक पहुंच गए प्रदर्शनकारी, देखें वीडियो

Sri lanka Protest: श्रीलंका में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों (Sri lanka Protest) ने राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 July 2022 10:57 AM GMT (Updated on: 9 July 2022 11:02 AM GMT)
Sri lanka Protest
X

Sri lanka Protest: श्रीलंका में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों (Sri lanka Protest) ने राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है। इसका असर श्रीलंका के कई बड़े शहरों में भी देखने को मिल रहा है। गॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच पर इसका असर देखने को मिला। टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी (Sri lanka Protest) स्टेडियम के बाहर जमा हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन कर की आवाज़ बुलंद:

पिछले कई महीनों से श्रीलंका में हालात चिंताजनक बने हुए है। लेकिन शनिवार को यहां की जनता ने राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों स्टेडियम के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लहराकर अपनी बात देश की जनता के सामने रखी। गॉल मैदान के पास बने एक फोर्ट में मैच के दौरान जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन प्रदर्शनकारी टेस्ट के दौरान फोर्ट की दिवार पर बड़ी तादाद में एकत्र हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

मैच पर नहीं पड़ा कोई असर:

प्रदर्शनकारी टेस्ट के दौरान फोर्ट की दिवार चढ़कर नारेबाजी करने लगे। लेकिन इसका असर मैच पर नहीं पड़ा। श्रीलंका पुलिस और सेना ने मैदान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है। लेकिन अगर ऐसा लगातार जारी रहा तो हो सकता है खिलाड़ियों को स्टेडियम से होटल में जाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए मैच के किसी भी समय रोक लगने से बिल्कुल मना नहीं किया जा सकता है। अगर इस प्रदर्शन के चलते मैच पर रोक लगती है तो ऑस्ट्रेलिया ये दौरा छोड़कर बीच में ही अपने देश के लिए रवाना हो सकती है।

पूर्व खिलाड़ी जयसूर्या भी नज़र आए सड़क पर:

श्रीलंका सरकार के खिलाफ हो रहे इस बड़े जन आंदोलन में देश के कई बड़े स्टार भी हिस्सा ले रहे है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या भी इस भीड़ में लोगों के साथ खड़े नज़र आए। बताया जा रहा है कि कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के पास प्रदर्शनकारियों के साथ सनथ जयसूर्या शामिल हुए। अब देखना होगा कि टेस्ट के अगले तीन दिन शान्ति के साथ मैच का आयोजन हो पाता है या नहीं..?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story