×

श्रीलंका के दनुष्का गुणाथिलाका पर बलात्कार का आरोप, सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Danushka Gunathilaka Arrest: टी-20 क्रिकेट विश्वकप को श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका ने शर्मसार कर दिया। दनुष्का गुणथिलाका, जो श्रीलंका की टी-20 विश्वकप टीम के सदस्य थे लेकिन चोट के कारण उनको टीम से हटना पड़ा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 6 Nov 2022 2:42 AM GMT
Danushka Gunathilaka Arrest
X

Danushka Gunathilaka Arrest

Danushka Gunathilaka Arrest: टी-20 क्रिकेट विश्वकप को श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका ने शर्मसार कर दिया। दनुष्का गुणथिलाका, जो श्रीलंका की टी-20 विश्वकप टीम के सदस्य थे लेकिन चोट के कारण उनको टीम से हटना पड़ा। इसके बावजूद श्रीलंका बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ रखा। अब उनसे जुड़ी एक खबर ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बुधवार को इस कुकृत्य को अंजाम दिया।

डेटिंग एप्प के जरिए की महिला से मुलाकात:

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडनी पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने डेटिंग एप्प के जरिए महिला से मुलाकात की। 29 साल की महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। इसके बाद सिडनी पुलिस ने शनिवार को श्रीलंकाई क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की तरफ से इसको लेकर कुछ बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना से क्रिकेट जगत शर्मसार हो गया।

गुणथिलाका पर 2018 में भी लगा रेप का आरोप:

बता दें यह पहला मौका नहीं है जब इस क्रिकेटर पर किसी महिला ने रेप का आरोप लगाया हो। इससे पहले भी 2018 में ऐसा ही आरोप दनुष्का गुणथिलाका पर लग चुका है। श्रीलंका में नार्वे की एक महिला से कथित बलात्कार के मामले में खिलाड़ी और उसके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि उस समय पुलिस ने गुणथिलका की संलिप्तता को खारिज कर दिया था। लेकिन अब मामला ऑस्ट्रेलिया की सिडनी पुलिस के पास है, अगर उन पर लगे ये आरोप सही साबित हो जाएंगे तो इस क्रिकेटर का करियर शायद ही खत्म हो जाएगा।

टी-20 विश्वकप 2022 में नामीबिया के खिलाफ मैच में थे शामिल:

दनुष्का गुणथिलाका को श्रीलंका की टी-20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया था। टी-20 विश्वकप 2022 में नामीबिया के खिलाफ पहले मैच में उन्हें खिलाया गया था। लेकिन उसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया। लेकिन बाद भी वो ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़े रहे। अब श्रीलंका की टीम टी-20 विश्वकप 2022 से बाहर होकर अपने वतन लौट चुकी है, जबकि गुणथिलाका सिडनी पुलिस की हिरासत में है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story