T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी शिकस्त, डी सिल्वा ने खेली अर्धशतकीय पारी

T20 World Cup 2022: आज टी20 विश्व कप में श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच भिड़ंत हुई। जिस मैच को श्रीलंका ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से अपने नाम किया है।

Prashant Dixit
Updated on: 1 Nov 2022 8:09 AM GMT
T20 World Cup 2022 AFG vs SL Match
X

T20 World Cup 2022 AFG vs SL Match (Social Media)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

T20 World Cup 2022 SL vs AFG Highlights: टी20 विश्व कप में अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई। अभी ग्रुप 1 अंक तालिका में श्रीलंका 5वें स्थान पर और अफ़ग़ानिस्तान 6वें स्थान पर सबसे नीचे मौजूद है। आज के मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर के 144 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम ने यह स्कोर 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर के 148 रन बनाए और मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

आज पहली पारी में अफ़ग़ानिस्तान की टीम

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर के 144 रन बनाए और श्रीलंका को 145 रन का लक्ष्य दिया। अफ़ग़ानिस्तान टीम के लिए सबसे रहमानुल्ला गुरबाज ने 24 गेंद में 28 रन बनाए, तो वहीं उस्मान गनी ने 27 गेंद में 27 रन बनाए। जबकि श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटकें, तो वही लाहिरू कुमारा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार से श्रीलंका के आगे मात्र 145 रन का लक्ष्य रखा है।

आज दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम

अफ़ग़ानिस्तान से मिलें 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 18.3 ओवर की बल्लेबाज़ी में 3 विकेट खोकर के 148 रन बनाए और मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए सबसे अधिक रन धनंजय डी सिल्वा ने 42 गेंद में 66 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी प्रमुख पारी कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में 25 रन की खेली। अफग़ानिस्तान के लिए मुज़ीब उर रहमान ने 4 ओवर में 24 रन देकर के 2 विकेट लिए, जबकि रशीद खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर के 2 विकेट लिए है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story