IPL 2025: सूर्या छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ! आईपीएल की इस बड़ी टीम से मिला कप्तानी का ऑफर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं, उन्हें एक टीम की कप्तानी का प्रस्ताव मिलने की खबरें आ रही हैं।

Kalpesh Kalal
Published on: 25 Aug 2024 3:45 AM GMT
Suryakumar Yadav
X

IPL 2025 (Source_Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले एडिशन से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों की रणनीति पर नजरें बनी हुई है। फ्रेंचाइजी इस मेगा ऑक्शन से पहले अपने साथ किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी, ये देखना वाकई में दिलचस्प होगा। इसी बीच हर दिन ऐसी किसी ना किसी टीम के बड़े खिलाड़ी के अलग होने की खबरें सुनने में आती रहती हैं, इसी बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के मुंबई का साथ छोड़ने की खबरें चर्चा में हैं।

सूर्यकुमार यादव छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

जी हां... मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की जान बन चुके सूर्यकुमार यादव अगले साल होने वाले एडिशन से पहले अपनी इस टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इस बार खिलाड़ियों में अदला-बदली तो खूब देखने को मिलने वाली है, इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आ रही हैं कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सूर्या को कप्तानी का ऑफर दिया है।

सूर्या को मिला कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी का ऑफर- रिपोर्ट्स

सोशल मीडिया से लेकर मीडिया जगत के कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को अपने पाले में लेना चाहती है। इतना ही नहीं वो अपने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर को हटाकर सूर्या को कप्तानी तक देने को तैयार है। वैसे फिलहाल ये खबरें अनऑफिशियली है, जिसे लेकर कोई पुख्ता पुष्टी तो नहीं हो सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर सूर्या मुंबई से रिलीज होते हैं तो वो केकेआर का दामन थाम सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव नहीं है हार्दिक पंड्या की कप्तानी से खुश

वैसे इन खबरों को लेकर आईपीएल की टीमें मुंबई इंडियंस या कोलकाता नाइट राइडर्स में से किसी की तरफ से कोई पुष्टी नहीं हो सकी है, और ना ही सूर्यकुमार यादव ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन जिस तरह से पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी, उसके बाद से ही सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पंड्या की कप्तानी से नाखुश बताया जा रहा है। जिससे माना जा रहा है कि सूर्या मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में वो अपनी पुरानी टीम केकेआर में घर वापसी कर सकते हैं। जिस तरह से उन्हें टीम इंडिया की टी20 कप्तानी मिली है, उसके बाद तो वो आईपीएल में भी किसी टीम के कप्तान बनने की रेस में दिख रहे हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story