×

सूर्यकुमार ने टी-20 में बनाए सबसे फास्ट 1000 रन, एक साल में 50 छक्के लगाने वाले बने एकमात्र बल्लेबाज़

IND Vs SA Suryakumar Yadav: टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ खेल रहा है। जी हां, आप समझ गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव क्रिकेट इतिहास का सबसे चमकता खिलाड़ी, जो हर मैच में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 3 Oct 2022 10:41 AM GMT
IND Vs SA Suryakumar Yadav
X

IND Vs SA Suryakumar Yadav

IND Vs SA Suryakumar Yadav: टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ खेल रहा है। जी हां, आप समझ गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव क्रिकेट इतिहास का सबसे चमकता खिलाड़ी, जो हर मैच में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। रविवार को गुहावटी में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इस सीरीज में अफ्रीका विरुद्ध भी फिफ्टी लगाई थी। इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में यह उनका 9वां अर्धशतक था। इस पारी में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चलिए हम आपको बताते हैं सूर्यकुमार यादव की यह पारी क्यों रही खास..?

सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन:

सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 24 रन बनाते ही टी-20 करियर में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 31 पारियां खेली। भारत की तरफ से पारी के हिसाब से तीसरा सबसे तेज़ 1000 रन हो गए। उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली ने सिर्फ 27 पारियों में किया था। जबकि ओपनर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 29 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। लेकिन गेंद के हिसाब से सूर्यकुमार यादव का ये विश्व में सबसे तेज़ 1000 रन हो गए हैं। सूर्यकुमार ने अपने टी-20 करियर में 1000 रन बनाने के लिए कुल 573 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 175 का रहा है।

सूर्यकुमार यादव लगातार टी-20 में बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे हैं। उनके बल्ले से लगातार रनों की बारिश हो रही है। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड पर निशाना साधा। गेंदों के लिहाज से टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पहले मैक्सवेल के नाम था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर सूर्या ने कब्जा जमा लिया। मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हजार रन पूरे करने के लिए कुल 604 गेंदें खेली थीं। जबकि सूर्यकुमार यादव ने उनसे 31 बॉल कम खेलते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय:

इसके अलावा सूर्यकुमार टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। बता दें भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story