Suryakumar Yadav ने अपने नाम किया बड़ा Record, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कैप्टन

Suryakumar Yadav Record: भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में तीन मैचों की T20 मुकाबला खेला गया। जिसके तीसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कमाल का रहा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 Oct 2024 7:20 AM GMT
Suryakumar Yadav Record
X

Suryakumar Yadav Record

Suryakumar Yadav Record: भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में तीन मैचों की T20 मुकाबला खेला गया। जिसके तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कमाल का रहा। इस दौरान SKY ने अपने नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए। सूर्या ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

Suryakumar Yadav ने अपने नाम किए बड़े रिकॉर्ड

तीसरे और आखिरी T20 मुकाबले में Suryakumar Yadav ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कई भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ दिया। दरअसल टीम इंडिया ने पहले श्रीलंका के खिलाफ 3-0 और अब बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

बता दें कि, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीसरा मुकाबला 133 रनों से जीता और इसी के साथ सीरीज को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सूर्यकुमार पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने दो T20I मैच 100+ रनों से जीते हैं। उनसे पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सूर्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी साल 2023 में T20I मैच 106 रनों से जीता था। अब एक बार फिर उन्होंने ये कारनामा किया है।


सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 13 T20I मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते हैं और सिर्फ दो हारे हैं। इसके अलावा एक मुकाबला टाई रहा है। इसके साथ ही सूर्या भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाले कप्तान भी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर पार्टनरशिप की। सूर्या ने 35 गेंदों में 75 रन बनाए हैं, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के लगा सकते हैं। इसके साथ सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल करियर में अपने 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story