TRENDING TAGS :
Suryakumar Yadav ने मुंबई में खरीदी दो लग्जरी फ्लैट, जानें कितनी है कीमत
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में मुंबई अपना दो लग्जरी फ्लैट खरीदा है।
Suryakumar Yadav (Credit: Social Media)
Suryakumar Yadav Flat Price: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में मुंबई अपना दो लग्जरी फ्लैट खरीदा है।
दरअसल, भारत के टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे हैं। दोनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। इन फ्लैट्स के ट्रांजेक्शन सूर्यकुमार यादव ने 25 मार्च 2025 को ही किए हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव की इन दो फ्लैटस की कीमत कितनी है?
सूर्यकुमार यादव ने खरीदा मुंबई में दो लग्जरी फ्लैट (Suryakumar Yadav Purchased Two Luxury Apartments in Mumbai):
सूर्यकमार यादव ने मुंबई में दो लग्जरी फ्लैट खरीदा है। SKY ने मुंबई के देवनार इलाके में सूर्या ने दोनों फ्लैट खरीदे हैं। इस फ्लैट की कीमत करीब 21.1 करोड़ रुपए है। बता दें कि, इन दिनों आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। इस बीच ही सूर्यकुमार यादव ने दो फ्लैट खरीदे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सूर्या ने मुंबई के देवनार इलाके में दोनों फ्लैट खरीदे हैं, जिसकी कीमत कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपए बताई गई है। दोनों ही फ्लैट गोदरेज स्काई टैरेस प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कुल कारपेट एरिया 4,222.7 स्क्वॉयर फीट में है। ये फ्लैट्स 4,568 स्क्वॉयर फीट में बने हुए हैं। दोनों फ्लैट अपार्टमेंट के अलग-अलग फ्लोर पर भी स्थित हैं। सूर्यकुमार यादव का फ्लैट जिस अपार्टमेंट में है, उसका कार पार्किंग एरिया छह लेयर वाला है।
वहीं IPL 2025 की बात करें तो मुबंई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से खेला जाना है। दोनों टीम को जीत की तलाश होने वाली है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की इस मैच से टीम में वापसी होने के आसार हैं। सूर्य कुमार यादव फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान नहीं होंगे, बल्कि सूर्या बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।