टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर जो काम 15 साल में नहीं कर पाए वो सूर्यकुमार यादव ने एक साल में कर दिखाया...

Suryakumar Yadav T20 Records: टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ हुए हैं। इसमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर शामिल हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 29 Sep 2022 3:52 AM GMT
Suryakumar Yadav T20 Records
X

Suryakumar Yadav T20 Records

Suryakumar Yadav T20 Records: टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ हुए हैं। इसमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर शामिल हैं। लेकिन अब टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव जो चमक बिखेर रहे हैं, वो शायद दुनिया में ही कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं बिखेर पाया। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव लगातार बुलंदियों को छू रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा बना दिया जो 15 साल में कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज़ नहीं बना पाया।

एक साल में टी-20 में सर्वाधिक रन:

टीम इंडिया का यह स्टार बल्लेबाज़ भारत के के लिए एक कैलेंडर साल में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज बन गया है। पिछले साल ही टी-20 में पदार्पण करने वाले सूर्या लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। टी-20 क्रिकेट की शुरुआत से लेकर अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज़ एक साल में उनसे अधिक रन नहीं बना पाया है। उन्होंने यह कारनामा अफ्रीका के खिलाफ 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर किया है। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिखर धवन ने चार साल पहले (2018) में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 689 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर सूर्यकुमार यादव के नाम की मुहर लग गई है।

2022 में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन:

सूर्यकुमार यादव अब 2022 में दुनिया के सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस साल उन्होंने अपनी 21 पारियों में 732 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने नेपाल के बल्लेबाज़ दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ा है। दीपेंद्र सिंह ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 पारियों में 626 रन बनाए हैं। जबकि इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 12 पारियों में 619 रनों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। सूर्यकुमार की इन 21 पारियों में करीब 180 की स्ट्राइक रेट रही है। सूर्या ने इस दौरान एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े है। सूर्यकुमार ने इस दौरान सर्वाधिक 45 छक्के भी लगाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम दर्ज हो गया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में धमाकेदार अंदाज में हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story