×

टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए ICC ने इन चार खिलाड़ियों को किया नामित, सूर्यकुमार का नाम भी शामिल

T20 Cricketer of the Year: नए साल के आगाज में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। क्रिकेट के लिहाज से यह साल बेहद खास रहा। हालांकि टीम इंडिया इस साल एशिया कप और टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने से वंचित रह गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 29 Dec 2022 8:43 AM GMT
T20 Cricketer of the Year
X

T20 Cricketer of the Year

T20 Cricketer of the Year: नए साल के आगाज में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। क्रिकेट के लिहाज से यह साल बेहद खास रहा। हालांकि टीम इंडिया इस साल एशिया कप और टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने से वंचित रह गई। लेकिन इसके बावजूद टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की। सूर्यकुमार इस साल टी-20 क्रिकेट में विश्व के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। उन्होंने भारत के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पारियां खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 के टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सूर्यकुमार यादव का नाम भी चार नॉमिनीज में शामिल किया है।

ICC ने इन चार खिलाड़ियों को किया नामित:

ICC ने साल 2022 के टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए गुरुवार को चार नॉमिनीज के नाम जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का नाम शमिल है। उसके अलावा पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मोहम्मद रिजवान के लिए भी यह साल बेहद ख़ास रहा है। उनके बाद इस लिस्ट में ज़िम्बाव्बे के सिकंदर राजा का नाम शामिल है। सिकंदर राजा ने बल्ले और गेंद से इस साल टी-20 क्रिकेट में खूब तहलका मचाया। इसके बाद इस सूची में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे और इंग्लैंड के टी-20 विजेता टीम के हीरो सैम कुरेन का नाम शामिल है।

सूर्यकुमार यादव सबसे बड़े दावेदार:

बता दें जल्द ही आईसीसी इन चारों में से एक को यह अवार्ड प्रदान करेगी। इस अवार्ड के सबसे प्रबल दावेदार टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव को माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी-20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। उन्होंने इस साल टी-20 में सर्वाधिक रन और दो शतक जड़कर टी-20 में दुनिया के एक नंबर बल्लेबाज़ होने का तमगा हासिल किया। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका कमाल का प्रदर्शन रहा। सूर्यकुमार यादव को इस अवार्ड के लिए सबसे ज्यादा चुनौती इंग्लैंड के सैम कुरेन से मिलने वाली है।

चारों खिलाड़ियों का इस साल टी-20 में प्रदर्शन:

1. सूर्यकुमार यादव (भारत) - रन 1164

2. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 996 रन (9 कैच, 3 स्टम्पिंग)

3. सिकंदर रजा (ज़िम्बाव्बे) - रन 735 रन (25 विकेट)

4. सैम कुरेन (इंग्लैंड) - 67 रन (25 विकेट)

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story