Swapnil Kusale: स्वप्निल का टीम इंडिया के लीजेंड एमएस धोनी से है खास कनेक्शन, जानें कैसे दोनों में है एक समानता

Swapnil Kusale: भारत को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले स्वप्निल कुसेला की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मिलती है।

Kalpesh Kalal
Published on: 1 Aug 2024 11:32 AM GMT
Swapnil Kusale
X

Swapnil Kusale (Source_Social Media)

Swapnil Kusale: फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे खेल के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को शूटिंग से ही भारत की झोली में तीसरा पदक आया है, जहां भारत के शूटर स्वप्निल कुसेला ने कांस्य पदक जीता है। शूटिंग की मेंस स्पर्धा में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसेला ने कमाल करते हुए तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉंज मेडल को अपने नाम किया है।

स्वप्निल ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसेला ओलंपिक के इतिहास में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय शूटर बने। इसके साथ ही इस स्टार भारतीय शूटर ने इतिहास रच दिया है। ये कांस्य भारत के लिए इस ओलंपिक का तीसरा पदक है, और सबसे खास बात ये रही कि भारत के अब तक जीते तीनों ही पदक शूटिंग से ही मिले हैं। स्वप्निल से पहले भारत को मनु भाकर ने महिला शूटिंग स्पर्धा में कांस्य दिलाया, तो इसके बाद मनु भाकर ने युगल शूटिंग स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता था।

स्वप्निल भी महेन्द्र सिंह धोनी की तरह करते हैं टीसी का काम

भारत के इस पदक विजेता स्वप्निल का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ खास कनेक्शन जुड़ा हुआ है। स्वप्निल और धोनी में एक बहुत ही खास समानता है। जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेटर बनने से पहले भारतीय रेलवे में टीसी का काम करते थे, उसी तरह से स्वप्निल कुसेला भी फिलहाल भारतीय रेलवे में टीसी है। सबसे खास बात तो ये है कि स्वप्निल खुद भी धोनी को अपना आइडल मानते हैं। जो महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से काफी प्रभावित हुए हैं, वो अब तक धोनी की ये फिल्म कईं बार देख चुके हैं।

स्वप्निल माही को मानते हैं अपना आदर्श

स्वप्निल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह निशानेबाजी में किसी खास खिलाड़ी से प्रेरणा नहीं लेते हैं, लेकिन बाकी खेलों में धोनी मेरे पसंदीदा हैं। मेरे खेल में शांतचित रहने की जरूरत है और वह भी मैदान पर शांत रहते थे, वह भी कभी टीसी थे और मैं भी हूं। आपको बता दें कि स्वप्निल कुसेला महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलबाडी गांव से नाता रखते हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story