T20 Cricket Most Six: मिस्टर IPL को पछाड़ छक्का लगाने में दूसरे स्थान पर विराट, जानें पहले पर कौन

T-20 Cricket Most six Virat Kohli: विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ़ मैच में 33 गेंदों पर 30 रन बनाए, इस दौरान एक छक्का भी लगाया, इस छक्के के साथ विराट टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Prashant Dixit
Published on: 5 May 2022 5:08 AM GMT
T-20 Cricket Most six Virat Kohli
X

T-20 Cricket Most six Virat Kohli (image-social media)

T-20 Cricket Most six Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कल रात मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया जिस मैच में बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रन से शिकस्त दे दी थीं, यह इस सीजन आरसीबी की छठवी जीत थीं, जिस जीत से टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीम में शामिल हो गई है। जीत में बल्ले से विराट कोहली फाफ डु प्लेसिस और महिपाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने चेन्नई के विरूद्ध इस मैच में 33 गेंदों पर 30 रन बनाए, इस दौरान कोहली के बल्ले से तीन चौके और एक छक्का भी लगाया, इस छक्के के साथ विराट कोहली टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ़ इस मैच में 33 गेंदों पर 30 रन बनाए, इस दौरान कोहली ने तीन चौके व एक छक्का भी लगाया, इस छक्के के साथ विराट कोहली टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने इस मामले में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है, इससे पहले रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे, विराट कोहली ने साल 2007 से अब तक 336 मैचों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए है, विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित ने 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 छक्के लगाए हैं। दूसरे स्थान पर अभी तक सुरेश रैना थे जो अब तीसरे स्थान पर है, उन्होनें 336 मैच में 325 छ्क्का लगाएं है। तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 356 मैचों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया में टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभी भी 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम हैं, गेल 463 मैचों की 453 पारियों में अब तक 1056 छक्के जड़ चुके हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story