×

T20 World CUP 2021: MS Dhoni का बड़ा एलान, मेंटर के रूप में BCCI से कोई शुल्क नहीं लेगें

जय शाह ने यह बात न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया को बतौर मेंटर अपनी सेवाएं देंगे।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 12 Oct 2021 4:48 PM GMT
Ms Dhoni
X

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

T20 World CUP 2021: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने वाली है। इस बार का टी20 विश्वकप 2021 यूएई (UAE) और ओमान में खेला जाएगा। इसके बीच ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह (BCCI Ke Sachiv Jay Shah) का बड़ा बयान सामने आया है। बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय साह ने कहा कि टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम में मेंटर टीम इंडिया इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बीसीसीआई से कोई शुल्क नहीं लेंगें।

जय शाह ने यह बात न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया को बतौर मेंटर (Ms Dhoni T20 World Cup Mentor) अपनी सेवाएं देंगे। लेकिन एमएस धोनी मेंटर के रूप में जो सेवाएं भारतीय टीम को देंगे उसका कोई भी मानदेय बीसीसीआई से नहीं ले रहे हैं।

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत इस रविवार (यानि 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होने जा रही है। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी को बतौर मेंटर जोड़ा गया है। क्रिकेट की जानकारों की मानें तो धोनी को टीम इंडिया इंडिया के साथ इसलिए जोड़ा गया है क्यों धोनी टीम के युवा खिलाड़ियों का हौसला और जोश में बढ़ाएगें।

धोनी का इंटरनेशनल करियर में कप्तानी का रिकॉर्ड (Dhoni Captaincy Record)

अगर धोनी और विराट के टी20 फार्मेट में कप्तानी की बात करें तो कोहली ने 45 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी जिसमें कोहली ने 27 मैचों में जीत मिली है। वहीं 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं अगर धोनी की कप्तानी (Dhoni Captaincy Record) की बात करें तो 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की है। जिसमें धोनी ने 41 मैचों में भारत को जीत मिली है। वहीं 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी का अनुभव टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होगा। धोनी ने भारत को चार बार आईसीसी की ट्राफी जिताई है। पहली आईसीसी ट्राफी धोनी की कप्तानी ने भारत ने साल 2007 में जीतीष उसके बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में 2011 जिताया इसके साथ ही चैंपियंस ट्राफी साल 2013 में जीताई। जिसके बाद धोनी का अनुभव भारतीय युवा टीम के लिए उनके मेंटर रहते काम आएगा।

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

विराट कोहली का आईसीसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन

आपको बता दें वही भारतीय कप्तान कोहली का रिकॉर्ड ज्यादा ठीक नहीं रहा है। कोहली की कप्तानी में भारत ने साल 2017 में चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में हार मिली। उसके बाद साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत को साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

T20 World CUP 2021, t20 world CUP 2021 india team, t20 world cup 2021 india team, ms dhoni mentor t20 world cup, ms dhoni mentor t20 world cup 2021, latest news ms dhoni mentor team india, ms dhoni mentor world cup

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story