×

T20 World CUP 2021: BCCI ने लांन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, देखें भारतीय टीम की नई जर्सी का नया लुक

टीम इंडिया की इस नई जर्सी को इस बार एमपीएल स्पोर्ट्स द्वारा लांन्च किया गया है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 13 Oct 2021 1:32 PM GMT
T20 World CUP 2021: BCCI ने लांन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, देखें भारतीय टीम की नई जर्सी का नया लुक
X

ICC T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) का इंतजार कर रहे हैं क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आज से तीन दिनों बाद यूएई (UAE) और ओमान (Oman) के मैदानों पर टी20 विश्व कप (T20 World Cup Start Date) का आगाज होने जा रहा है। इस रोमांचक टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। जिसको लेकर भारतीय टीम ने भी सभी तैयारी कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया की नई जर्सी लांन्च की है।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई जर्सी लांन्च की (Team India New Jersey Launch)

टीम इंडिया की इस नई जर्सी (t20 world cup 2021 india team jersey) को इस बार एमपीएल स्पोर्ट्स (MPL Sports) द्वारा लांन्च किया गया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई जर्सी में भारतीय कप्तान कोहली (Virat Kohli t20 world cup 2021) , उपकप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, जडेजा और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए Billion Cheers Jersey लिखा है। मिली जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया की जर्सी का पैटर्न प्रशंसको के अरबों चीयर्स के प्रेरित है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में अंतिम टी20 टूर्नामेंट खेल रही है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2016 में सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कोहली चाहेंगे कि वह अपने आखिरी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को एक बार फिर टी20 विश्व कप का खिताब जिताएं।

भारतीय टीम के मैचों की सूची (Team India T20 World Cup Match Schedule)

•भारत अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर,2021 को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेलेगा। (

•भारत का दूसरा मुकाबला दुबई में ही न्यूज़ीलैंड के साथ 3 अक्टूबर,2021 को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगा।

•भारत का तीसरा मुकाबला अबूधाबी में अफगानिस्तान की टीम से 3 नवबंर,2021 को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगा।

•भारत का चौथा मैच दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से B1 टीम से होगा।

•भारत का पांचवा मैच दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से A2 टीम से खेलेगा।

ICC T20 World Cup 2021


Tournament

T20 World Cup

Year

2021

Match Type

Twenty-20

Host Country

UAE

Organizer

ICC

Starting Date

17 Oct 2021


Last match date

14 Nov 2021

Match Schedule

Check Below




टीम इंडिया को ग्रुप 2 में रखा गया है

आपको बता दें भारतीय टीम को ग्रुप 2 में रखा गया है। ग्रुप 2 में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, क्लालिफायर राउंड की ग्रुप बी की विजेता टीम और ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के शामिल होगी।

वहीं ग्रुप-1 की बात करें तो ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका की टीम हैं। क्वालिफायर राउंड के बाद इस ग्रुप-ए में की विजेता टीम ग्रुप-बी की रनर अप टीम इस ग्रुप से जुड़ेगी।

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम (Team India Squad For ICC T20 World Cup 2021: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

bcci launch team hindi new Jersey, Team India squad for ICC T20 World Cup, icc t20 world cup 2021, team india new jersey , team india new jersey for t20 world cup, team india new jersey for t20 world cup 2021, indian team new jersey for t20 world cup 2021, team india t20 world cup 2021 jersey, t20 world cup 2021 team india match list

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story